फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Mother jumped into the well with three daughters, the bodies of the girls were found, there is no trace of the

Dhar News: तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गई मां, बच्चियों के शव मिले, मां का कोई पता नहीं

Wed, 26 Apr 2023 02:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 26 Apr 2023 02:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के धार जिले में सरदारपुर में एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। बच्चियों की मौत हो गई। उनके शव भी बरामद हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Mother jumped into the well with three daughters, the bodies of the girls were found, there is no trace of the
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले में सरदारपुर में एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। इससे तीनों बालिकाओं की मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। देर रात तक मां के शव का पता नहीं चला। ग्रामीणों का कहना है कि मां भी कुएं में कूदी है।

विज्ञापन


सरदारपुर धार जिले में स्थित है। कुएं से तीन शव निकलने की खबर के बाद पुलिस और प्रशासन में भी हडक़ंप है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और अफसरों की टीम पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। उनकी मां का भी कोई पता नहीं चल रहा था। मामला धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्यामपुरा ठाकुर का है। 
विज्ञापन


सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना पर कुएं से तीन बच्चों को निकाला गया है। मां की तलाश की जा रही है। मृत बच्चों की मां का नाम रंजना पति जीवन, उम्र-32 साल बताई जाती है। जिन बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हुई उनके नाम अमृता उम्र 6 साल, ज्योति उम्र-4 साल और प्रीति उम्र-2 साल बताई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed