फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   the funeral procession was taken out with drums After the death of a monkey in Dhar

Dhar News: बंदर की मौत के बाद ढोल के साथ निकाली गई शव यात्रा, नर्मदा नदी के किनारे किया गया अंतिम संस्कार

Fri, 02 May 2025 02:57 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 02:57 PM IST
सार

Dhar: बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बंदर को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ उसकी शव यात्रा निकाली गई और शीतला माता घाट, नर्मदा नदी के किनारे, विधिपूर्वक उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
the funeral procession was taken out with drums After the death of a monkey in Dhar
शव का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के धरमपुरी में शुक्रवार सुबह एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब करंट लगने से मरे एक बंदर का स्थानीय लोगों ने इंसानों की तरह हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। भिलट देव मंदिर के पास करंट की चपेट में आकर बंदर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में दो बंदर लंबे समय से रह रहे थे। शुक्रवार सुबह इनमें से एक बंदर की करंट लगने से मौत हो गई। उसका साथी बंदर काफी देर तक मृत बंदर के पास बैठा रहा, जिससे लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदर को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ उसकी शव यात्रा निकाली गई और शीतला माता घाट, नर्मदा नदी के किनारे, विधिपूर्वक उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें; वन विभाग ने 1.50 लाख पौधे लगाकर बनाया आर्टिफिशयल जंगल, अब शेर, भालू और बाघ लाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों ने कहा कि यह घटना उनके लिए एक भावनात्मक अनुभव रही और इससे उन्हें यह सीख मिली कि मूक प्राणियों के प्रति भी संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने कहा कि जानवरों की सुरक्षा और सम्मान के लिए समाज को जागरूक होना चाहिए। स्थानीय निवासी ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि किसी बंदर का अंतिम संस्कार करेंगे, लेकिन आज जो किया, वह हमारे भीतर जानवरों के लिए प्रेम और करुणा की भावना को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed