फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Leopard fell into the well, was rescued with the help of a cot and ran out towards the forest

Dhar: 30 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ...कम पानी की वजह से खोह में दुबककर बैठा; खटिया के सहारे किया रेस्क्यू

Wed, 05 Mar 2025 02:45 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 02:45 PM IST
सार

Leopard Rescue: धार में बुधवार को एक तेंदुआ 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। जिसके बाद वन विभाग द्वारा उसका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। विभाग द्वारा खटिया के जुगाड़ से उसको रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जिसके बाद वो जंगल की ओर रवाना हो गया।

विज्ञापन
Leopard fell into the well, was rescued with the help of a cot and ran out towards the forest
कुएं में गिरे तेंदुए का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले में वन्य प्राणियों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घुसने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका मुख्य कारण घटते जंगल, बढ़ती मानव आबादी और सरकारी नीतियों की खामियां हैं। अधिकांश जंगलों को पट्टे पर दी गई जमीनों के कारण काटा जा रहा है, जिससे वन्य जीवों के लिए भोजन और पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। यही वजह है कि ये जीव अब इंसानी बस्तियों की ओर पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में ऐसा ही एक मामला धार जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के डही तहसील के भगावा बेगलियापुरा गांव में सामने आया। यहां किसान खूमसिंह के खेत में बने लगभग 30 फीट गहरे कुएं में एक 1 वर्षीय तेंदुआ गिर गया। कुएं में पानी कम होने की वजह से तेंदुआ अंदर बनी खोह में दुबककर बैठ गया।
विज्ञापन


जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली, वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और वन विभाग को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही कुक्षी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सरदारपुर वन मंडल अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने करीब आठ खटियों को जोड़कर उन्हें सीढ़ीनुमा संरचना बनाकर कुएं में डाला, जिससे तेंदुआ बाहर निकलने में सफल रहा और जंगल की ओर भाग गया। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग ने ग्रामीणों से कुएं से 100 मीटर की दूरी बनाए रखने की अपील की थी। जैसे ही तेंदुआ सुरक्षित जंगल की ओर रवाना हुआ, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed