फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Khandwa Dam Leakage After Dhar now Khandwa dam is in danger

Khandwa Dam Leakage: धार के बाद अब खंडवा के डैम पर खतरा, पांच लीकेज निकले, सात गावों पर मंडराया खतरा

Tue, 13 Sep 2022 04:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 04:08 PM IST
सार

धार के कारम बांध में लीकेज के बाद अब खंडवा का बांध खतरे का सबब बन गया है। अधिकारी सोमवार रात ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Khandwa Dam Leakage After Dhar now Khandwa dam is in danger
खंडवा के डैम पर खतरा - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश में इस साल हुई जोरदार बारिश ने नई मुसीबतें पेश कर दी है। धार के कारम बांध में आए लीकेज के बाद अब खंडवा के एक बांध में पांच जगह से लीकेज हो रहा है। इससे सात गांवों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने सोमवार रात से ही बांध में आए लीकेज ठीक करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


मामला आबना नदी पर बने बांध का है। कलेक्टर, जल संसाधन और राजस्व विभाग के अधिकारी सोमवार रात को ही मौके पर पहुंच गए। बांध तक जाने के लिए आठ किमी के रास्ते में कीचड़ को देखते हुए ट्रैक्टर में बैठकर वह मौके पर पहुंचे। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मछली ठेकेदार ने अर्दला बांध में जालियां लगाई थी। इससे पानी रुक गया और वेस्ट वेयर की तरफ आगे नहीं बढ़ा। बांध ओवरफ्लो हो गया, जिससे पानी लीक होने लगा। जालियां हटाने के बाद वेस्ट वेयर से पानी निकला। मंगलवार सुबह तक पांच में से चार लीकेज बंद कर दिए गए थे। पांचवें लीकेज से भी पानी का बहाव कम हुआ है। जल्द से जल्द बांध की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन


जेसीबी की मदद से बनाई मिट्टी की बोरियां
अधिकारियों के मुताबिक दूसरी जगह पर जेसीबी से मिट्टी खोदी गई। उन्हें बोरियों में भरकर लीकेज बंद करने की कोशिश की गई है। पंधाना के एसडीएम कुमार शानू के मुताबिक राजस्व विभाग का पूरा अमला रातभर गांव अर्दला में डटा रहा। मौके से ही बांध के हालात की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को देते रहे। फिलहाल खतरा टल गया है। ओवरफ्लो के कारण बने लीकेज बंद हो गए हैं। सोमवार रात को कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर बांध का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से बढ़ सकती है मुसीबत
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए लग रहा है कि खंडवा के आसपास भी बारिश हो सकती है। अगर बारिश तेज हुई तो परेशानी बढ़ सकती है। बांध के निचले हिस्से में सात गांव बसे हैं। अगर हालात बिगड़े तो गांवों को खाली करना पड़ेगा। डापक्या, बुलियाखेड़ी, बरखेड़ी, खाखा, गोबरिया, रोशनहार और सोनगिर गांवों में रहवासियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed