{"_id":"6519962ada003bc5df086079","slug":"indefinite-bandh-demanding-action-on-accused-of-stone-pelting-and-arson-in-dhar-two-arrested-fir-against-six-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: पथराव-आगजनी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन बंद; दो गिरफ्तार, छह पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: पथराव-आगजनी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन बंद; दो गिरफ्तार, छह पर FIR
Sun, 01 Oct 2023 09:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:24 PM IST
सार
Dhar: थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने बताया पुलिस ने बीती रात में फरियादी की शिकायत पर छह नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी दिखा अनिश्चित कालीन बंद का असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी में 29 सितंबर को झांकियों के चल समारोह के दौरान मामूली विवाद के बाद बढ़पुरा क्षेत्र में पथराव हो गया था। उसके बाद तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया था। उस पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। इस घटना के दौरान पुलिस जवानों सहित कई लोग घायल भी हुए थे। इसके बाद से पूरे कुक्षी क्षेत्र में तनाव के साथ ही आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों और स्थानीयों ने किया अनिश्चितकालीन बंद
वहीं, क्षेत्रीय व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल उपद्रवियों को तुरंत पकड़ कर उन पर कठोर कार्रवाई करने सहित उनके मकान पर सरकारी बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर नगर सहित क्षेत्र अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। इसका असर रविवार को दूसरे दिन भी देखने को मिला जहां पूरा कुक्षी नगर बंद रहा। साथ ही नगर की दुकानों सहित घरों के आगे भी सन्नाटा पसरा नजर आया। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल जगह-जगह तैनात नजर आया।
विज्ञापन
मामले में अब तक क्या-कुछ हुआ
इधर, पुलिस भी घटनास्थल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया वायरल हुए विवादों से जुड़े वीडियो की बारीकी से जांच पड़ताल कर आरोपियों की निशानदेही में जुट गई है। वहीं, कुक्षी सहित आसपास के इलाकों में भी घटना को लेकर लोगों में रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले को लेकर कुक्षी पुलिस ने स्थानीय निवासी राहुल पिता राजेश ठाकुर की शिकायत पर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राहुल ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि बडपुरा क्षेत्र से झांकियों का चल समारोह निकल रहा था। तभी अचानक गब्बर, आदम मंसूरी, अफजल, तालीब, फहीम, अब्दुल्ला सहित अन्य लोग आए और विवाद के बाद पथराव किया था। आरोपियों ने मारपीट भी की थी, जिसमें राहुल के साथ मौजूद कई लोगों को चोटें भी आई थीं।
धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने का आरोप
एफआईआर में बताया गया कि आरोपियों ने समारोह में जान-बूझकर खलल डालकर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की थी। वहीं, पुलिस ने एक दिन पूर्व ही पथराव, तोड़फोड़ सहित आगजनी की घटना को लेकर तीन मामले दर्ज किए थे। अब दूसरे दिन सीसीटीवी फुटेज सहित सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को आधार बनाते हुए एक और मामला दर्ज किया है। कुक्षी पुलिस देर रात घटनाक्रम में शामिल दो आरोपियों को थाने लाई, जिनसे मामले में पूछताछ की जा रही है।
दो आरोपियों के मकानों पर चस्पा किया गया नोटिस
इस पूरी घटना को लेकर थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने बताया पुलिस ने बीती रात में फरियादी की शिकायत पर छह नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
वहीं, इस पूरे मामले पर नगर परिषद कुक्षी की ओर से दो आरोपियों के घर चिह्नित कर उनके घरों पर एक नोटिस चस्पा कर दिया गया है। उसमें इनके मकान के स्वामित्व और निर्माण की अनुमति के वैध दस्तावेज 24 घंटे में उपलब्ध कराने की बात कही गई है। साथ ही दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मकान को अवैध मानकर तोड़े जाने की चेतावनी दी गई है।
