फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   masked men looted cash and jewelery worth lakhs by pointing sharp weapons at an elderly woman

Dhar Robbery: बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे नकदी व आभूषण, वारदात से इलाके में हड़कंप; जानें

Mon, 17 Feb 2025 02:21 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 02:21 PM IST
सार

डर से सहमा परिवार सुबह बाग थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि नगर में नकबजनी की घटना हुई है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद करेगी।

विज्ञापन
masked men looted cash and jewelery worth lakhs by pointing sharp weapons at an elderly woman
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

धार जिले के बाग नगर में एक सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। जहां आधी रात को किराना व्यापारी के घर में घुसकर छह नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को धमकाकर लाखों की नगदी और आभूषण लूट लिए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला को बनाया बंधक
बाग नगर के लुहार फलिया क्षेत्र में रहने वाले किराना व्यापारी संजय भावसार के घर पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3:00 बजे छह नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। बदमाश घर के पीछे से सीढ़ियों के सहारे ऊपर चढ़कर अंदर घुसे और दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


अंदर मौजूद संजय भावसार की बुजुर्ग मां, चंद्रमणि भावसार, ने बेटे के आने की समझकर दरवाजा खोल दिया। तभी बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और हथियार दिखाकर तिजोरी की चाबी मांग ली। डर के कारण बुजुर्ग महिला ने चाबी सौंप दी, जिसके बाद बदमाशों ने तिजोरी में रखी नकदी और आभूषण समेट लिए। इस दौरान चार बदमाश घर के अंदर लूटपाट कर रहे थे, जबकि दो बाहर पहरा दे रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
डर से सहमा परिवार सुबह बाग थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि नगर में नकबजनी की घटना हुई है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद करेगी।


फिलहाल, पुलिस और परिजन अभी डकैती में गए कुल माल का सही आकलन नहीं कर पाए हैं, लेकिन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लाखों रुपए की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed