फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Illegal arms factory busted in Dhar, three including leader of inter-state gang arrested

MP News: धार में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गैंग के सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2023 08:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 08:33 PM IST
सार

धार जिले में अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश किया गया है। अंतराज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गैैग पर मप्र सहित पांच राज्यों में अपराध दर्ज है। पुलिस ने इनके कब्जे से 149 देसी कट्टे, दो देशी पिस्टल, 13 जिंदा राउंड कारतूस जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
Illegal arms factory busted in Dhar, three including leader of inter-state gang arrested
अंतरराज्यीय गैंग से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच धार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। अंतराज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें गैंग का सरगना भी शामिल है। सरगना पर अनेक राज्यों में 35 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 149 देसी कट्टे, दो देशी पिस्टल, 13 जिंदा राउंड कारतूस जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन

 

Illegal arms factory busted in Dhar, three including leader of inter-state gang arrested
पुलिस ने जिन हथियार तस्करों को पकड़ा है, उन पर पांच राज्यों में अपराध दर्ज हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को लगातार शिकायत मिल रही थी कि धार जिले के कुख्यात  अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्कर गिरोह के सदस्य सक्रिय होकर  हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। बुधवार को योजना बनाकर धार एसपी ने कुक्षी-मनावर और साइबर सेल के सदस्यों के साथ टीम तैयार की और दबिश दी। कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माता और सप्लाई करने वाले गंधवानी क्षेत्र के ग्राम बारिया के रहने वाले तीन कुख्यात अंतरराज्यीय सिकलीगर बदमाशों को हिरासत में लिया। घर की तलाशी में आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए। छानबीन और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अब तक कुल 149 नग देसी 12 बोर के कट्टे, दो देशी पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस सहित अवैध हथियार बनाने के साजो सामान बरामद किए। ये लोग हथियारों की फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने उक्त कार्यवाही को लेकर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Illegal arms factory busted in Dhar, three including leader of inter-state gang arrested
ईश्वर पिता प्रधान सिंह सिकलीगर और तखदीर सिंह पिता प्रीतम सिंह बरनाला - फोटो : सोशल मीडिया
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस की दबिश में कुख्यात बदमाश ईश्वर पिता प्रधान सिंह सिकलीगर निवासी बारिया थाना गंधवानी, तखदीर सिंह पिता प्रीतम सिंह बरनाला निवासी बैरिया थाना गंधवानी और जतन सिंह पिता भीम सिंह छाबड़ा निवासी बारिया थाना गंधवानी को गिरफ्तार किया। गैंग का सरगना ईश्वर सिंह बरनाला पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक में करीब 35 अपराध दर्ज हैं। आरोपी पर कई थानों में इनाम भी घोषित है। पुलिस ने बताया कि ईश्वर सिंह बरनाला मध्य प्रदेश के 10 अपराधों में से 5 अपराधों में वांटेड है।  इसकी गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के नौगांव थाने में दस हजार का इनाम भी घोषित है। 

 
विज्ञापन

Illegal arms factory busted in Dhar, three including leader of inter-state gang arrested
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये कार्रवाई बड़ी मानी जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम गठित की गई और  दो थानों की पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर दबिश डाली। गंधवानी के ग्राम बारिया में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। मौक़े से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए, साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की सप्लाई में भी इनका हाथ है, इस बात की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed