फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Girl shot dead in unrequited love in Dhar, house of accused broken

MP News: एकतरफा प्रेम में युवती की सरेराह गोली मारकर हत्या, आरोपी का घर तोड़ा, दस हजार का इनाम भी घोषित

Wed, 26 Apr 2023 10:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:04 PM IST
सार

धार में सरेराह एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता था, असफल होने पर उसने गोली चलाई है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने उसका घर तोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Girl shot dead in unrequited love in Dhar, house of accused broken
धार में हत्या के आरोपी का घर तोड़ दिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार में एक तरफा प्रेम में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक पर युवती पहले भी दो बार प्रकरण दर्ज करवा चुकी थी। मामले में पुलिस-प्रशासन ने आरोपी युवक का घर तोड़ दिया है। शाम छह बजे युवती का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने युवती के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना धार के बसंत विहार में बुधवार सुबह 11:30 बजे की है। संजय कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय पूजा चौहान अपनी दो बहनों के साथ घर से निकली थी। शीतलामाता मंदिर के पास पहुंचते ही बाइक सवार युवक ने उस पर गोली चला दी। पूजा की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव भोज चिकित्सालय भिजवाया। मृतका की बहनों ने ब्रह्मा कुंडी निवासी दीपक राठौड़ पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


मृतका पूजा की बहन पायल ने बताया कि हम तीन बहनें बाहर काम करती हैं। मैं व बहन नीतूबाला पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। वहीं पूजा एक मैडम के घर पर काम करती थी। सुबह नौ बजे घर से हम तीनों बहन ऑटो से निकले। इसमें इंदौर नाके में रास्ते में दीपक राठौर ने मोटरसाइकिल से पीछा किया। मैं व बहन पूजा सिल्वरहिल्स पर उतर गए। वहीं नीतूबाला पेट्रोल पंप चली गई। मेरी बहन पूजा मैडम के घर काम करने के करीब एक घंटे बाद वापस आई। फिर हम दोनों बसंत विहार कॉलोनी से इंदौर नाके की तरह जा रहे थे। तभी शीतलामाता मंदिर के पास मोटरसाइकिल से दीपक आया और गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Girl shot dead in unrequited love in Dhar, house of accused broken
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
पहले से परेशान कर रहा था युवक
धार एसपी ने बताया कि दीपक राठौड़ पर हत्या का आरोप लगा है। आरोपी दीपक युवती को पहले से परेशान कर रहा था। वह पूजा से एकतरफा प्रेम करता है। 2020 में युवती ने आरोपित पर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करवाया था। 2021 में कोर्ट पेशी के दौरान दोबारा युवक ने युवती के साथ मारपीट की। इसमें दूसरी बार भी प्रकरण दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया है। 

शव घर पहुंचने से पहले आरोपी का घर तोड़ा
इधर पुलिस प्रशासन ने आरोपी का घर तोड़ दिया है। शाम करीब साढ़े चार बजे दीपक के ब्रह्माकुंडी स्थित 20 बाय 36 के मकान को ढाई घंटे में ढहा दिया। घर पर ताला लगा हुआ था। जब आरोपित के मकान को ढहाया जा रहा था तो बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पीएम के बाद करीब पांच बजे पूजा का शव संजय नगर घर पहुंचा। जहां से अंतिम यात्रा निकाली गई। जिस जगह से अंतिम यात्रा निकली वहां हर किसी की आंखें नम देखी गई। शाम करीब छह बजे अंतिम संस्कार किया गया। 

कमलनाथ ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी घटना को लेकर ट्वीट किया है। धार जिले में युवती की दिनदहाड़े हत्या प्रदेश की क़ानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न चिन्ह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ने आरोपी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। यह बहुत चिंता का विषय है कि जिस सरकार का काम पीड़िता को सुरक्षा दिलाना था, वह सरकार पीड़िता का जीवन तक नहीं बचा सकी। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि मृतका के परिवार को उचित सुरक्षा और समुचित मुआवज़ा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed