Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dispute arises over setting up a shop in front of a house; victim attacked on the neck

एमपी: धार में दुकान हटाने को लेकर विवाद, चाचा ने कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या की; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 31 Oct 2026 01:44 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 01:44 PM IST
सार

धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में किराने की दुकान हटाने को लेकर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की है।

 

विज्ञापन
Dispute arises over setting up a shop in front of a house; victim attacked on the neck
गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र के ग्राम आमला के बयड़ीपुरा में किराने की दुकान हटाने को लेकर हुए विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना देर रात की है। मृतक की पहचान सोहन पिता पेमा भूरिया (40) निवासी आमला के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी चाचा कालू पिता रामा भूरिया मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार सुबह मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है।

जमीन पर दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, सोहन अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान उसका सगा चाचा कालू हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा। कालू की किराने की दुकान सोहन के घर के सामने लगी हुई थी। दुकान हटाने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सोहन का कहना था कि जिस जमीन पर दुकान संचालित की जा रही है, वह उसके पिता पेमा भूरिया के नाम पर है। ऐसे में कालू को अपनी जमीन पर दुकान लगानी चाहिए। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आए कालू ने सोहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


गले और पीठ पर कुल्हाड़ी से किए कई वार
आरोपी ने सोहन के गले, गर्दन के पीछे और पीठ पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। गर्दन के पीछे गंभीर चोट लगने से सोहन आंगन में गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतक के पिता पेमा भूरिया घर के आंगन में सिलाई का काम कर रहे थे। उनके साथ भांजे कैलाश पिता धन्नालाल पाल निवासी आमला भी मौजूद थे। दोनों ने वारदात देखी और मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

हत्या का प्रकरण दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पेमा भूरिया ने केशवी पुलिस चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कालू भूरिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी सचिन शर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed