फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Digvijay Singh cornered over Jain temple tweet, Vijayvargiya said - been CM for 10 years but not serious

MP Politics: जैन मंदिर ट्वीट को लेकर दिग्विजय सिंह को घेरा, विजयवर्गीय बोले- 10 साल सीएम रहे पर गंभीरता नहीं

Thu, 31 Aug 2023 11:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 11:25 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप के दौर तेज हो गए हैं। अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भाजपा हमलावर हो गई है। कैलाश विजयवर्गीय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Digvijay Singh cornered over Jain temple tweet, Vijayvargiya said - been CM for 10 years but not serious
कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जैन मंदिर, बजरंग दल और हिंदू समाज को लेकर किए गए ट्वीट पर सियासत गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन पर जमकर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने राजनीति में उनकी वरिष्ठता पर भी सवाल उठाते इस कार्य को अक्षम्य अपराध बताया और गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश संगठन द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक में भाग लेने धार जिले के कुक्षी पहुंचे थे। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कहा कि जो व्यक्ति 10 सालों तक मुख्यमंत्री रहा हो उसमें अगर गंभीरता नहीं है तो यह प्रश्नवाचक चिन्ह है। जब वरिष्ठ व्यक्ति हो जाते हैं तो उनका काम है कि सामाजिक समरसता का ताना-बाना मजबूत करना। वोट की राजनीति को लेकर समाज में अलगाववाद पैदा करना अक्षम्य अपराध है। 
विज्ञापन


अब हम जीतेंगे तो कभी हारेंगे ही नहीं
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन पर अभी तो एफआईआर हुई है, पर भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं करना चाहिए, अन्यथा जनता कांग्रेस की पूरे प्रदेश में जमानत जब्त कर देगी। वोट की राजनीति के चलते समाज में भ्रम फैलाएं, झगड़े फैलाएं, ये अक्षम्य अपराध है। कुक्षी विधानसभा में लगातार तीन बार से कांग्रेस की जीत को लेकर बोले कि अब हम जीतेंगे तो कभी हारेंगे ही नहीं। हम काम इतना करेंगे। यहां के नौजवानों को विश्वास हो गया है। पूरा ट्राइबल इलाका इतना विकास करेगा। लाडली बहना योजना से मातृ शक्ति का भी बहुत विश्वास बढ़ा है। बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के साथ युवा वर्ग और बड़े बुजुर्ग भी जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे अपने गिरेबा में झांकें फिर हम पर आरोप लगाएं
भाजपा महासचिव ने कहा कि इस बार कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेस की कौन सी योजना है, दिग्विजय सिंह 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे उन्हें याद नहीं आया। आज गरीबों को मिल रहे घर, मुफ्त अनाज, बिजली, आदिवासी बच्चों को शिक्षा सुविधा, देश सहित विदेशी में निशुल्क पढ़ाई व्यवस्था जो भाजपा कर रही कांग्रेस ने कभी किया है यह। पहले वे अपने गिरेबा में झांकें उसके बाद हम पर आरोप लगाएं। विजयवर्गीय के साथ कुक्षी से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी जयदीप सिंह पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय भाजपाई कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed