{"_id":"66269db52858b9946e041e4b","slug":"dhar-tantrik-in-white-saree-lured-to-increase-the-rupee-100-times-cheated-women-of-lakhs-of-rupees-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: सफेद साड़ी वाली तांत्रिक ने रुपया 100 गुना करने का दिया लालच, महिलाओं से ठगे लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: सफेद साड़ी वाली तांत्रिक ने रुपया 100 गुना करने का दिया लालच, महिलाओं से ठगे लाखों रुपये
Mon, 22 Apr 2024 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:56 PM IST
सार
धार जिले की महिलाओं के साथ सफेद साड़ी वाली तांत्रिक महिला ने लाखों की ठगी कर दी। रुपया 100 गुना करने का लालच देकर पहले श्मसान में बुलाया फिर रुपये ले लिए। पुलिस आरोपी महिला को तलाश रही है।
विज्ञापन
पीड़ित महिलाएं थाने पहुंचीं और पुलिस से गुहार लगाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के धार जिले में महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। ग्रामीण महिलाओं को तंत्र क्रिया से उनका रुपया 100 गुना करने का लालच दिया गया, फिर गांव से दूर श्मसान में बुलाकर रुपये ले लिए। महिलाओं ने शिकायती आवेदन देकर पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस सफेद साड़ी वाली महिला तांत्रिक को तलाश रही है।
बता दें कि मामला धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र का है। सोमवार को ग्राम देशवाल्या सहित आसपास गांव की महिलाएं कुक्षी थाने पर थाना प्रभारी राजेश यादव को एक आवेदन देने पहुंची थीं। आवेदन में महिलाओं ने बताया कि एक सफेद साड़ी पहनी तांत्रिक महिला के वे संपर्क में आईं और उससे बातचीत हुई तो उसने हमें रुपये को 100 गुना करने का दावा करते हुए लालच दिया। हमारे गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर रामपुरा के शमशान में रात में 9 बजे के करीब बुलाया। उसने कहा कि वह 1 लाख रुपये के हाथों-हाथ 1 करोड़ रुपये और 50 हजार रु के 50 लाख बनाकर देगी।
महिलाओं ने बताया कि इसके बाद वे रात में रामपुरा के शमशान में पहुंचीं जहां उक्त सफेद साड़ी पहनी महिला ने लाल कपड़ा बिछाया। जिस पर इन महिलाओं से इनके द्वारा लाई गई रुपयों की गड्डी रखवा ली। इसके बाद उक्त सफेद साड़ी पहनी मुंह ढकी तांत्रिक महिला ने इन्हें एक ताला लगा झोला दिया। चाबी बाद में देने का बोल कहा कि नौ दिनों बाद कन्याओं को भोजन करने के बाद इस झोले को खोलना। सभी ग्रामीण महिलाएं इस तांत्रिक महिला के झांसे में आ गईं जिसके बाद अगली बार ये महिलाएं जब उक्त सफेद साड़ी वाली तांत्रिक महिला से मिलने पहुचीं तो उसने इन्हें बताया कि उसकी मां बीमार है और उसकी दादी की मौत हो गई है। इसके चलते झोले में लगे ताले की चाबी 11 दिनों बाद देगी और इन महिलाओं को वहां से भगा दिया। फिर वह तांत्रिक महिला भी फरार हो गई।
विज्ञापन
तंत्र क्रिया के नाम पर लाखों करोड़ों पाने की चाह में ठगी का शिकार हुई इन महिलाओं को शक हुआ तो इनके साथ की बसंती बाई व सुरलीबाई सहित महिलाओं ने मिलकर झोले का ताला तोड़ दिया और जैसे ही झोले के अंदर निगाह डाली तो इनके होश उड़ गए। क्योंकि झोले के अंदर कागजों की गड्डियां ओर गत्ते के टुकड़े व छोटे-छोटे पत्थर नजर आए जिसे लेकर यह ठगी का शिकार हुई सारी महिलाएं कुक्षी थाने पहुंचीं और कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव को एक आवेदन सौंपा। इसमें सफेद साड़ी वाली तांत्रिक महिला को पकड़कर ग्रामीण महिलाओं से ठगे गए रुपए वापस दिलाने सहित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट जुट गई है व शीघ्र ही उक्त आरोपी तांत्रिक महिला को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।