फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Sant Ravidas Samarsata Rath Yatra purpose eradicating caste discrimination and uniting society

Dhar News: संत रविदास समरसता रथ यात्रा की रवानगी, जात-पात भेदभाव मिटाने और समाज को एक करने का उद्देश्य

Tue, 25 Jul 2023 06:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 06:53 PM IST
सार

Dhar News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे संत शिरोमणि रविदास महाराज के भव्य मंदिर को लेकर मंगलवार को धार जिले के मांडव से संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मध्यप्रदेश युवा आयोग अध्यक्ष डॉ निशांत खरे मौजूद रहे।

विज्ञापन
Dhar Sant Ravidas Samarsata Rath Yatra purpose eradicating caste discrimination and uniting society
संत रविदास समरसता रथ यात्रा की रवानगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत रविदास जी की साधना स्थली माने जाने वाला रीवे कुंड की पूजन कर मंदिर में दर्शन पूजन के बाद रेवा कुंड का जल मंदिर स्थल की माटी समरसता यात्रा रथ पर संग्रहित करते हुए यात्रा का शुभारंभ किया गया। उसके बाद मांडू के प्रसिद्ध चतुर्भुज श्रीराम मंदिर से रथ को कैलाश विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने जात-पात के भेदभाव को मिटाया और समाज को एकता के सूत्र में बांधा। साथ ही उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं का जमकर गुणगान किया। पत्रकारों से चर्चा में बोले कि संत रविदास ने मुगलों के साम्राज्य के दौरान समाज की एकता के लिए काम किया। लोगों को जागरूक किया, ज्यादती के खिलाफ संघर्ष किया। आज के युग में जब पूरी दुनिया लड़ रही है, ऐसे में उनके मानवता के संदेश की आज आवश्यकता है। 
विज्ञापन


यह यात्रा राजनीतिक नहीं समाज की यात्रा है। समाज में जनजागृति लाने के लिए यह एक संदेश है। यह सभी की यात्रा है, वहीं संत रविदास समरसता रथयात्रा की रवानगी के दौरान कैलाश विजयवर्गीय मादल दल के साथ थिरकते भी नजर आए। आयोजन में युवा आयोग अध्यक्ष निशांत खरे, कैबिनेट दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल, धार विधायक नीना वर्मा, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी शामिल हुए। वहीं, यात्रा मांडव से रवाना होकर नालछा बगड़ी होकर मंगलवार शाम धार पहुंची। जहां से जिले भर में भ्रमण करते हुए 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंदिर के भूमि पूजन के साथ यात्रा का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed