फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Women doctor arrested for taking bribe on World Doctor's Day, demanded money for delivery

Dhar News: विश्व डॉक्टर डे पर महिला डॉक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, डिलीवरी के लिए मांगे थे रुपये

Fri, 01 Jul 2022 03:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 03:40 PM IST
सार

धार में विश्व डॉक्टर डे पर इंदौर लोकायुक्त ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते जिले की एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Dhar News: Women doctor arrested for taking bribe on World Doctor's Day, demanded money for delivery
महिला डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए पहुंची इंदौर लोकायुक्त की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार में विश्व डॉक्टर डे पर इंदौर लोकायुक्त ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते जिले की एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोपित डॉक्टर ने डिलीवरी करने के एवज में 10 हजार रुपयों की मांग की थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम बीमरोड निवासी बेनु बाई नामक महिला को डिलीवरी के लिए परिजन सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए थे। शासकीय अस्पताल में डिलीवरी निशुल्क होती है। लेकिन यहां पदस्थ स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता पाटीदार ने महिला के परिजनों से डिलीवरी करने के एवज में 10 हजार रुपयों की मांग रखी थी। परिजनों ने महिला की स्थिति को देखते हुए रिश्वत देने की सहमति दी तथा डॉक्टर से रुपये कम करने के लिए कहा तो आरोपी महिला डॉक्टर ने 8 हजार रुपये में डिलीवरी करने की बात कही तथा 27 जून को महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म भी दिया। 
विज्ञापन


ऐसे में परिजनों ने 2 हजार रुपये महिला डॉक्टर को दिए व शेष रुपए शुक्रवार को देने की बात कही। इधर महिला डॉक्टर द्वारा रुपये के लिए दबाव बनाने पर पीड़ित परिवार की ओर से महेश डामोर ने रिश्वत मांगने की शिकायत इंदौर लोकायुक्त को कर दी। शुक्रवार सुबह लोकायुक्त टीम धार जिले के सरदारपुर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षक आशा सेजकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय अस्पताल के पास में ही महिला डॉक्टर संगीता पाटीदार का निवास स्थान है, जहां पर महेश को रिश्वत के 6 हजार रुपये लेकर बुलाया था। इसी बीच टीम ने रंगे हाथों महिला डॉक्टर को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महेश के चचेरे भाई की पत्नी की डिलीवरी को लेकर महिला डॉक्टर ने रुपये मांगे थे। 


शुक्रवार को हुई कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त इंदौर की टीम जब महिला डॉक्टर के निवास पर पहुंची तो यहां पर डॉक्टर द्वारा क्लिनिक भी संचालित किया जा रहा था। जबकि महिला डॉक्टर शासकीय अस्पताल में पदस्थ है। इधर कार्रवाई के बाद बचने के लिए महिला डॉक्टर अपना मुंह छुपाती भी नजर आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed