फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Protest held with the body of a deceased young woman; demand raised for the arrest of the

एमपी: युवती की मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े परिजन

Thu, 29 Oct 2026 07:04 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 07:04 PM IST
सार

मांडू में 18 वर्षीय सोनाली की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रशासन के पांच दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Protest held with the body of a deceased young woman; demand raised for the arrest of the
परिजनों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पर्यटन नगरी मांडू में 18 वर्षीय युवती की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने मुख्य चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने चंदन सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले धरने के दौरान परिजनों ने आरोपी को हिरासत में लेने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही। प्रशासन की ओर से पांच दिन में कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ।

जानकारी के अनुसार, ग्राम जामनिया के वार्ड क्रमांक 12 निवासी सोनाली पिता शिवराम की गुरुवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजन मांडू के मुख्य चौराहे पर पहुंचे और शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसे फांसी की सजा देने की मांग की।

विज्ञापन


पढे़ं: 55 दिन से टेंट में विराजमान खड़े हनुमान, रात में स्कैनिंग करने पहुंचा प्रशासन, भक्तों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत, उपनिरीक्षक भेरू सिंह देवड़ा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बाद में एसडीएम राजकुमार हलदार, नायब तहसीलदार आशीष राठौर और राहुल गायकवाड़ ने भी परिजनों से चर्चा की। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया।



पिता ने लगाए गंभीर आरोप
सोनाली के पिता शिवराम ने आरोप लगाया कि चंदन, उसकी मां और पत्नी ने सोनाली को घर बुलाकर डराया-धमकाया था। पिता ने इसी घटना के बाद सोनाली द्वारा आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में चंदन पिता मोहन, राधिका पति चंदन और सुमन बाई पति मोहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

एसडीएम राजकुमार हलदार ने बताया कि पीड़ित परिवार से चर्चा कर धरना समाप्त करवाया गया है। पुलिस को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत के अनुसार, आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। वहीं, एसडीएम ने पटवारी को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। यदि सरकारी जमीन पर निर्माण से संबंधित तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed