फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Five major crimes revealed, a total of 11 accused including Gujarat's gang arrested

Dhar News: पांच बड़ी वारदातों का खुलासा, गुजरात की चड्डी गैंग सहित कुल 11 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 07:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 07:16 PM IST
सार

धार जिले में पिछले डेढ़ माह की लूट, चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। गुजरात की चड्डी-बनियान गैंग समेत 11 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए। मंदिर चोरी, लूट और वाहन चोरी के मामलों में संपत्ति भी जब्त की गई।

विज्ञापन
Dhar News: Five major crimes revealed, a total of 11 accused including Gujarat's gang arrested
धार पुलिस ने बड़ी वारदातों का खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों से पिछले डेढ़ माह में हुई लूट, चोरी सहित चैन स्नेचिंग की घटनाओं में पुलिस को सफलता मिल गई है। इसमें धार पुलिस ने गुजरात की चड्डी-बनियान गैंग के साथियों को अरेस्ट किया है। ग के लोग सुनसान क्षेत्रों में मंदिरों को निशाना बनाते थे, इस गैंग ने ही कुक्षी के तीन बड़े मंदिरों में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धार पुलिस ने दाहोद क्षेत्र में दबिश भी दी थी। साथ ही बाग-टांडा में कलेक्श न एजेंटों से लूट, ग्राम कापसी में चेन स्नेचिंग की वारदात, धरमपुरी में सरिए से भरी ट्रॉली, गंधवानी की लूट जैसी गंभीर वारदातों का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सभी वारदातों में शामिल 11 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है, कुछ प्रकरणों में आरोपी फरार है, जिनकी तलाश भी पुलिस टीमें कर रही है। 
विज्ञापन


घटनाओं खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी मयंक अवस्थी द्वारा किया गया। एसपी अवस्थी ने बताया कि ग्राम निसरपुर के कष्टसभंजन हनुमान मंदिर, कुक्षी स्वामीनारायण मंदिर और जैन मंदिर तालनपुर जैसे प्रसिद्ध मंदिर में चोरी करने वाली चड्डी  बनियान गैंग दाहोद से बस में बैठकर कुक्षी आ जाती थी, फिर चड्डी बनियान पहनकर मंदिरों में चोरियां कर पीछे खेत में सो जाती थी। अगले दिन बस में बैठकर दहोद चली जाती थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गुजरात रवाना की गई। संदेह के आधार पर जावसिंह और सरेश निवासी अमली खजूरिया दाहोद को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई, जिस पर उन्होंने मंदिरों में अपने चार साथियों के साथ चोरियों की वारदातों को कबूल किया। वारदातों का खुलासा करने के दौरान एएसपी विजय डावर, एसडीओपी सुनील गुप्ता, थाना प्रभारी राजेश यादव, समीर पाटीदार, संतोष यादव सहित उनि प्रंशात गुंजन मौजूद रहे। 
विज्ञापन




ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
एसपी अवस्थी के अनुसार कुक्षी के ग्राम कापसी में चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी, इस मामले में पुलिस ने संतोष पिता सुंदरसिंह देवका के साथ अनिल पिता बनसिंह भील निवासी टांडा को गिरफ्तार कर सोने की चेन और वारदात में उपयोग की गई बाइक को जब्त किया है। 7 दिसंबर को अनवर पिता शरीफ खान निवासी लुन्हेरा बुजुर्ग की दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर को अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया था। थाना धरमपुरी एवं थाना बाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए ग्राम ढाकनबारी के जंगल मे दबिश दी। घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सरिये से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लूट की वारदात में खुलासा 
एसपी अवस्थी के अनुसार थाना बाग पुलिस टीम द्वारा 10 दिन पहले कलेक्शन एंजेट के साथ हुई लूट का पर्दाफाश कर दो आरोपी गिरफ्तार किया है। 4 दिसंबर को हेमंत पिता संतोष निर्मल के साथ वारदात हुई थी। 16 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने झिरपनिया-घोटीयादवे रोड से सुनिल पिता करमसिंह को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी फरार हो गए। 


गंधवानी में मसाला मार्केटिंग एजेंट को पत्थर डंडों से मारपीट कर हजारों रुपए लूट करने वाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में एक आरोपी अब भी फरार है। आरोपियों ने 30 नंवबर को मसाला बेचकर लौट रहे कबीर पिता कैलाश बैरागी मोबाइल फोन के साथ 25 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए थे। गंधवानी थाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। इसी तरह दूसरी वारदात में भी आरोपियों ने भगवान दास पिता रतीराम जाटव निवासी मनावर लोन के पैसों का कलेक्शन कर लौट रहा था, जिसे गंधवानी पहुंचते ही तीन बाइक सवार बदमशों ने बैग में रखी एक लाख से अधिक नगदी लूटकर फरार हो गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed