फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Fire in the cold storage of the District Cooperative Department, which was closed for years

Dhar News: वर्षों से बंद पड़े जिला सहकारिता विभाग के कोल्ड स्टोरेज में आग, दूर से नजर आ रहा था धुएं का गुबार

Mon, 15 Apr 2024 04:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 04:50 PM IST
सार

धार में जिला सहकारिता विभाग की ओर से निर्मित बहुचर्चित उक्त कोल्ड स्टोरेज में सोमवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन
Dhar News: Fire in the cold storage of the District Cooperative Department, which was closed for years
धार के कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शासनकाल में जिला सहकारिता विभाग द्वारा निर्मित और हमेशा से विवादों में रहने के कारण निर्माण काल के बाद से बंद पड़े बहुचर्चित कोल्ड स्टोरेज में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग में काफी सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण भी अज्ञात हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह शासनकाल में जिला सहकारिता विभाग की ओर से निर्मित बहुचर्चित उक्त कोल्ड स्टोरेज में सोमवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद उक्त कोल्ड स्टोरेज धू-धू कर जलने लगा और देखते ही देखते आग और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।  इसके बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। इस दौरान पुलिस की एक टीम मौके पर भी पहुंच गई थी और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन


घटना के विषय में अभी तक मिली जानकारी अनुसार करीब दो दशक पूर्व जिला सहकारिता विभाग की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित उक्त कोल्ड स्टोरेज अंदर से आधे से अधिक जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग में कितना नुकसान हुआ है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। आग के विकराल रूप को देखते हुए यहां आकलन लगाया जा रहा है जिला सहकारिता विभाग का यह कोल्ड स्टोरेज पूरी तरह से जल गया है। वहीं घटना की सूचना के देर बाद फायर ब्रिगेड का आमला भी मौके पर पहुंच गया था और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पानी खत्म होने के चलते आग फिर से विकराल रूप लेने लगी है। आपको बता दें कि यह कोल्ड स्टोरेज शुरू से विवादों में घिरा रहा है साथ ही लगभग 17 -18 वर्षों से बंद पड़ा हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed