फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Due to Friday in Bhojshala, the survey continued only for 6 hours on the 8th day.

Dhar News: भोजशाला में जुमे के कारण 8वें दिन 6 घंटे ही चला सर्वे, अलग-अलग जगहों को चिह्नित कर बढ़ाया गया दायरा

Fri, 29 Mar 2024 01:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Mar 2024 01:52 PM IST
सार

भोजशाला में मुस्लिम समुदाय दोपहर 1:00 से लेकर 3:00 तक नमाज करनी है। इस कारण लगभग 6 घंटे का सर्वे पूरा करने के बाद दोपहर 12:00 बजे टीम बाहर आ गई। 

विज्ञापन
Dhar News: Due to Friday in Bhojshala, the survey continued only for 6 hours on the 8th day.
सर्वे की जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ASI की टीम आज शुक्रवार होने की वजह से सुबह लगभग 6:15 बजे भोजशाला पहुंचीं। लगभग 6 घंटे का सर्वे पूरा करने के बाद दोपहर 12:00 बजे बाहर आ गई। आज शुक्रवार को भोजशाला में मुस्लिम समुदाय दोपहर 1:00 से लेकर 3:00 तक नमाज करनी है। पिछले शुक्रवार भी ASI की टीम दोपहर 12:00 बजे बाहर आ चुकी थी। 

विज्ञापन


इस बार भोजशाला में नमाज को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। चारों तरफ चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। एसटीएफ की टीम को तैनात किया गया है। वहीं, इस बार भोजशाला के भीतर जाने वाले हर एक नमाजी को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना है और साथ ही मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। 
विज्ञापन




पिछले शुक्रवार को मोबाइल को लेकर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं था किंतु आज किसी भी नमाजी को मोबाइल ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है। कल शनिवार को धार में रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, जिसे लेकर कानून व्यवस्था की दृष्टि से आज पुलिस ने भोजशाला से एक फ्लैग मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ भोजशाला पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ASI के सर्वे में अब दिन प्रतिदिन सर्व गति पकड़ता जा रहा है। सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष की ओर से शामिल याचिकाकर्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है और अब अलग-अलग जगहों को चिह्नित कर सर्वे का दायरा बढ़ाया जा रहा है। साथ ही अन्य जगहों पर खुदाई के लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed