फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Bhojshala ASI Survey in Dhar News: Team Arrived With Laborers Tight Security On Rang Panchami

Dhar News: भोजशाला में सर्वे का 9वां दिन, मजदूरों के साथ पहुंची ASI की टीम, रंगपंचमी के दिन कड़ी सुरक्षा

Sat, 30 Mar 2024 10:58 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Mar 2024 10:58 AM IST
सार

Dhar Bhojshala Survey: हिंदू पक्ष के आशीष गोयल ने कहा कि अंदर खुदाई में अवशेष मिले हैं, जिन्हें संरक्षित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोजशाला के स्तंभ और दीवारों पर बनी आकृतियों से सत्य सामने आएगा।

विज्ञापन
Bhojshala ASI Survey in Dhar News: Team Arrived With Laborers Tight Security On Rang Panchami
Dhar: विवादोंं में रही धार की भोजशाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला का सर्वे जारी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम शनिवार सुबह 9वें दिन भोजशाला पहुंची। आज रंगपंचमी के दिन भी परिसर में सर्वे जारी है। त्योहार के कारण भोजशाला के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सीएसपी, डीएसपी और टीआई समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।   

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम आज पूरे दिन सर्वे करेगी। इससे पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण पूरे दिन सर्वे नहीं हो सका था। एएसआई की टीम महज छह घंटे ही काम कर सकी थी। शनिवार सुबह एएसआई की टीम मजदूरों के साथ भोजशाला परिसर पहुंची।   
विज्ञापन


हिंदू पक्ष के आशीष गोयल ने चर्चा में मीडिया से कहा कि अंदर खुदाई में हिंदू अवशेष जिले हैं, जिन्हें संरक्षित करने का काम किया जा रहा है। कुछ नए स्थानों को चिन्हित किया गया है। वहां भी खुदाई का काम शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भोजशाला के स्तंभ और दीवारों पर बनी आकृतियों से सत्य सामने आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed