{"_id":"64ddc205565d4cd348098b33","slug":"dhar-ed-action-in-dhar-famous-st-teresa-land-case-search-continues-for-main-accused-sudhir-jain-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: धार के बहुचर्चित सेंट टेरेसा जमीन मामले में ईडी की कार्रवाई, मुख्य आरोपी सुधीर जैन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: धार के बहुचर्चित सेंट टेरेसा जमीन मामले में ईडी की कार्रवाई, मुख्य आरोपी सुधीर जैन की तलाश जारी
Thu, 17 Aug 2023 12:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:15 PM IST
सार
Dhar News: धार जिले के बहुचर्चित सेंट टेरेसा जमीन घोटाला मामले में गुरुवार को ईडी (ED) प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी कार्रवाई की है। ईडी के लगभग एक दर्जन अधिकारियों के पहुंचने से यहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कार्रवाई करने पहुंची ईडी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार शहर के बहुचर्चित सेंट टेरेसा जमीन की खरीदी बिक्री मामले में में ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह सेंट टेरेसा कम्पाउंड पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।
बता दें, दान में मिली ज़मीन को लोगों ने मिलकर बेच दिया था, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण कायम कर 50 लोगों के साथ संस्था को भी आरोपी बनाया था। 250 करोड़ के सेंट टेरेसा घोटाले में मुख्य आरोपी सुधीर जैन अभी तक फरार है। सुधीर जैन की प्रॉपर्टी को भी ईडी की टीम खंगाल रही है। दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। दान में मिली जमीन की खरीदी बिक्री के बाद धार की कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया था। धार शहर के कई रसूखदारों का नाम भी सेंट टेरेसा घोटाले में सामने आया था। फिलहाल सेंट टेरेसा के सुधीर दास के बंगले पर ईडी की कार्रवाई जारी है।