{"_id":"6749f4ad646f4301820a8e19","slug":"dhar-dhar-police-did-a-short-encounter-the-accused-of-attacking-bjp-leader-s-brother-were-shot-in-the-leg-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: धार पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, भाजपा नेता के भाई पर हमले के आरोपियों को पैर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: धार पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, भाजपा नेता के भाई पर हमले के आरोपियों को पैर में मारी गोली
Fri, 29 Nov 2024 10:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:37 PM IST
सार
धार पुलिस ने दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। दोनों ने पुलिस पर गोली चलाई थी, जवाबी हमले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारी है। दोनों भाजपा नेता के भाई के हमले के मामले में फरार थे।
विज्ञापन
धार में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद आरोपी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धार में सब्जी खरीद रहे भाजपा नेता के भाई पर हमले के मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम शॉर्ट एनकाउंटर किया। धार पुलिस और साइबर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
बता दें कि 24 नवंबर को नौगांव थाना क्षेत्र के ब्रह्माकुंडी निवासी राम नायक (45) पर जानलेवा हमला हुआ था। राम नायक, जो भाजपा नेता श्याम नायक के भाई हैं, घोड़ा चौपाटी के पास सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियार और गोली से उन पर हमला किया। इस घटना में राम नायक को हाथ में चोट और पैर में गोली लगी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हमले के मुख्य आरोपी अन्ना उर्फ आनंद बडतिया और उसका साथी राहुल लबरावदा फाटे से भागने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और वे बाइक से गिर पड़े। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
रंजिश में किया था हमला
जांच में पता चला कि अन्ना और श्याम नायक के बीच 2022 में विवाद हुआ था। उस समय अन्ना पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। अन्ना समझौता करना चाहता था, लेकिन श्याम नायक का परिवार राजी नहीं हुआ। इसी कारण अन्ना ने अपने साथियों राहुल, लोकेश और तेजा के साथ हमले की साजिश रची।