फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Crime Mentally challenged girl raped people beat up accused

Dhar Crime: मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

Sat, 24 Aug 2024 09:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 09:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में धार जिले से एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dhar Crime Mentally challenged girl raped people beat up accused
सुनील शर्मा, टीआई नौगांव थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार शहर की पॉश कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ उसके परिचित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के माता-पिता बकरी चराने के लिए गए थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को शिकार बनाया।

विज्ञापन


बता दें कि जब माता-पिता घर पहुंचे तो उन्होंने रंगे हाथ आरोपी को पकड़ा और शोर मचाया। इस दौरान लोग इकट्ठा हो गए और लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी को पुलिस के हवाले किया। धार के थाना नौगांव पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण पंजीकृत किया। फिलहाल, आरोपी का धार के जिला भोज अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


नौगांव टीआई सुनील शर्मा ने बताया कि धार शहर के सिल्वर हिल कॉलोनी में मानसिक रूप से कमजोर एक 27 वर्ष की युवती के साथ उसके परिचित ने दुष्कर्म किया। युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। फिलहाल, आरोपी का धार के जिला भोज अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed