फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Bad words of BJP assembly candidate indecent abuses given to female councilor

Dhar News: भाजपा विधानसभा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, महिला पार्षद को अभद्रता पूर्वक दी भद्दी गालियां

Sun, 20 Aug 2023 02:05 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 20 Aug 2023 02:05 PM IST
सार

धरमपुरी में भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी और महिला पार्षद के बीच जुबानी जंग हो गई। जिसमें विधानसभा प्रत्याशी ने महिला पार्षद को अभद्रता पूर्वक भद्दी गालियां दी। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Dhar Bad words of BJP assembly candidate indecent abuses given to female councilor
महिला पार्षद और भाजपा के विधायक प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने हाल ही में हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इसी बीच भाजपा की विधानसभा प्रत्याशी ने बोलने की हद पार कर ली। महिला पार्षद को अभद्रता पूर्वक गालियां दी। इसको लेकर विधानसभा प्रत्याशी का ऑडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी विधायक के बिगड़े बोल
दरअसल, हाल ही में मध्यप्रदेश में भाजपा ने 39 हारी हुई विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें धार जिले की भी दो विधानसभाओं में प्रत्याशियों को चयनित किया है। ऐसे में धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट जहां पर पूर्व में भी विधायक रह चुके कालू सिंह ठाकुर को एक बार फिर से कांग्रेस प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अपने बड़बोले पन के अंदाज के लिए जाने जाने वाले पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक महिला से अभद्रता पूर्वक गालियां बकते हुए बातचीत करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान महिला पार्षद भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर को समझाने के प्रयास भी करती रही और उनकी भाषा पर सवाल भी उठाती सुनाई दे रही है।
विज्ञापन


बता दें कि, पूरा मामला धरमपुरी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें धरमपुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक कालू सिंह ठाकुर अपना टिकट तय होने के बाद धामनोद नगर परिषद की वार्ड क्रमांक 15 की भाजपा की महिला पार्षद वह जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा देवकन्या मुकाती से अभद्रता पूर्वक बातें कर रहे हैं। इस दौरान महिला पार्षद देवकन्या मुकाती के भाजपा के विधायक प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर के किसी विरोधी व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर नाराजगी जाहिर करते हुए अमर्यादित भाषा में महिला पार्षद से बात करते सुनाई दे रहे है। जिसमें वे महिला पार्षद को भी भद्दी भद्दी गालियां देते हुए सुनाई दे रहे है। साथ ही जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए ब्राह्मण, भील समाज और अन्य समाज से जुड़े पार्टी के क्षेत्रीय नेताओं को कोसते हुए अपमान जनक बातें करते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान इस पूरे ऑडियो में धार से भाजपा की पूर्व महिला सांसद सावित्री ठाकुर और भाजपा के वर्तमान जिला महामंत्री जयराम गावर पर भी अपना गुस्सा जाहिर करते सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरमपुरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर के इस वायरल ऑडियो के बाद क्षेत्र सहित प्रदेश भाजपा की राजनीति में भी हड़कंप मचा हुआ है। महिला सम्मान को लेकर दावे कर रही भाजपा पर कई सारे सवाल उठने लगे हैं। हम उक्त ऑडियो के भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर का होने की पुष्टि नहीं करते परंतु जिस अंदाज में वे बातें कर रहे हैं यह आवाज कालू सिंह ठाकुर की ही बताई जा रही है। जिस महिला से बात कर रहे हैं, वह महिला भी धामनोद नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 की भाजपा पार्षद बताई जा रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के लिए उक्त ऑडियो आने वाले चुनाव को लेकर खासी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed