फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP Accident News Today: Bus Full Of Passengers Fell Into Narmada River In Khalghat Of Dhar District News in Hindi

MP Bus Accident: मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा, नर्मदा नदी में यात्री बस गिरने से 12 यात्रियों की मौत

Mon, 18 Jul 2022 06:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 06:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में नर्मदा नदी में यात्री बस गिरने से 12 यात्रियों की मौत हो गई। बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी। मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान हादसा हुआ। मृतकों के परिवारों के मुआवजे के तौर पर 16-16 लाख रुपये देने की घोषणा हुई है।  

विज्ञापन
MP Accident News Today: Bus Full Of Passengers Fell Into Narmada River In Khalghat Of Dhar District News in Hindi
यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिरने से 12 यात्रियों की मौत हो गई। हादसा सुबह पौने 10 बजे का बताया जा रहा है। सभी 12 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं बची। बस को क्रेन के जरिए निकाला गया। हादसा रॉन्ग साइड से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रैलिंग तोड़ती हुई सीधे 25 फीट नीचे नर्मदा नदी में जा गिरी। हादसा खलघाट के पुल पर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने 10-10 लाख और मध्य प्रदेश सरकार ने चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खलघाट हादसे पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस ने मोर्चा संभाला और तेजी से बचाव कार्य किया। गोताखोरों की मदद से नदी से सभी 12 यात्रियों को बाहर निकाला गया लेकिन किसी भी यात्री को जिंदा नहीं बचाया जा सका। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर मौजूद है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। वे खुद भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया। फिलहाल राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


MP Accident News Today: Bus Full Of Passengers Fell Into Narmada River In Khalghat Of Dhar District News in Hindi
क्रेन से निकाली गई बस। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए, प्रशासन को शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए थे। बस को क्रेन की मदद से निकाला गया, तेजी से बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों के शव नदी से बरामद किए गए। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा आवश्यक संसाधन घटना स्थल पर भेजने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री निरंतर संपर्क बनाए रहे। 



वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी खलघाट हादसे पर दुख व्यक्त किया। सरकार व प्रशासन से युद्ध स्तर पर बचाव कार्य करने की मांग की और लोगों को जल्द राहत पहुँचाने की बात कही है।





 

MP Accident News Today: Bus Full Of Passengers Fell Into Narmada River In Khalghat Of Dhar District News in Hindi
बस में फंसे लोगों को निकालते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ने वाले पुल पर हादसा
हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वह दो जिलों धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच चुके थे।  



महाराष्ट्र परिवहन की है बस
नदी में गिरने वाली बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की है, जिसे एसटी भी कहा जाता है। बस सुबह 7:30 बजे इंदौर से चली थी। खलघाट में हादसे से पहले बस ने 10 मिनट का ब्रेक लिया था, जिसके बाद खलघाट से बस निकली और सुबह पौने 10 बजे नर्मदा में गिरी गई। बताया जा रहा है कि हादसा सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे मोटकसाइकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ। उसे बचाने की कोशिश में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुल की रैलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी। बस में करीब 12 यात्री सवार थे। पहले बताया गया था कि 13 यात्री सवार थे। बाद में स्थानीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 12 यात्री सवार थे और सभी की मौत हो चुकी है। उनकी शिनाख्त होकर उन्हें घर पहुंचाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। 

MP Accident News Today: Bus Full Of Passengers Fell Into Narmada River In Khalghat Of Dhar District News in Hindi
जर्जर हालत में बस को बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं: सीएम शिवराज सिंह
धार बस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हादसे के बाद 12 शव निकाले जा चुके हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस से भी चर्चा हुई है। जो शव मिल गए हैं उनमें से पांच की पहचान हो चुकी है। उन्हें ससम्मान गंतव्य तक पहुंचाएंगे। दुघर्टना की जांच के आदेश प्रभारी मंत्री कमल पटेल को दे दिए हैं, वे  स्थिति का जायजा ले रहे हैं। संकट के समय हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव प्रयास करेंगे। हालांकि, बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने शेष यात्रियों की पहचान करने की बात कही है। 


गृहमंत्री ने हादसे पर जताया दु:ख
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दु:ख जताते हुए कहा कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र सरकार की एसटी बस धामनोद के पास खलघाट में नर्मदा नदी में गिरने की बहुत ही दुखद और पीड़ादायी दुर्घटना हुई है। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच की बात कही है। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया शोक
खलघाट में हुए दर्दनाक हादसे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दु:ख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। 

कृषि मंत्री एवं खरगोन के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने खलघाट बस दुर्घटना पर अपडेट दिया है। पटेल ने बताया कि ड्राइवर, कंडक्टर सहित 12 मृतकों के शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों की पहचान हो गई है। सात लोग महाराष्ट्र, चार लोग राजस्थान और एक यात्री मध्यप्रदेश का है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 16 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार के 10-10 लाख, मोदी सरकार के दो-दो लाख और मध्यप्रदेश सरकार के चार-चार लाख रुपये शामिल है।

खलघाट बस दुर्घटना में मृतकों की सूची
1. चेतन पिता रामगोपाल जांगिड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी नांगल कला गोविंदगढ़ जयपुर, राजस्थान
2. जगन्नाथ पिता हेमराज जोशी, उम्र 70 वर्ष, निवासी मल्हारगढ़, उदयपुर, राजस्थान
3. प्रकाश पिता श्रवण चौधरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी शारदा कॉलोनी, अमलनेर (जलगांव) महाराष्ट्र
4. नीबाजी पिता आनंदा पाटिल, उम्र 60 वर्ष, निवासी पीलोदा अमलनेर (महाराष्ट्र)
5. रुक्मणि पत्नी नारायण, बगोड, उदयपुर, राजस्थान
6. चंद्रकांत पिता एकनाथ पाटील, उम्र 45 वर्ष, निवासी अमलनेर (जलगांव), महाराष्ट्र   
7. श्रीमती अरवा पति मुर्तजा बोरा, उम्र 27 वर्ष, निवासी मूर्तिजापुर (अकोला) महाराष्ट्र  
8. सैफुद्दीन पिता अब्बास, उम्र 45 वर्ष, निवासी नूरानी नगर, इंदौर (मध्यप्रदेश) 
9. कल्पना पति विकास उर्फ गुलाब राव, उम्र 57 वर्ष, निवासी सुंदखेड जिला धूलिया (महाराष्ट्र)
10. विकास पिता सतीश बहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी धुले, महाराष्ट्र
11. राजू पिता तुलसीराम मौर्य, उम्र 48 वर्ष, निवासी रावतफाटा (चित्तौड़गढ़), राजस्थान
12. अविनाश पिता संजय परदेशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमलनेर, महाराष्ट्र  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed