फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Accused of murdering a girl arrested, injured in police firing

Dhar News: एकतरफा प्रेम में युवती की दिन दहाड़े हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की फायरिंग में हुआ घायल

Thu, 27 Apr 2023 09:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 09:07 AM IST
सार

धार की बसंत विहार कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवती की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Accused of murdering a girl arrested, injured in police firing
अस्पताल में भर्ती आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार की बसंत विहार कॉलोनी में दिन दहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी को पुलिस ने मांडू रोड पर देलमी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, इस  दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी पर फायर किए, घटना में एक गोली आरोपी के पैर में लगी है। आरोपी दीपक को गंभीर अवस्था में धार के निजी चिकित्सालय भिजवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बता दें, आरोपी दीपक ने एकतरफा प्रेम में पूजा नाम की युवती की बसंत विहार कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। उसे तलाश करने के लिए पुलिस की चार टीमें घाटाबिल्लोद, पीथमपुर और इंदौर में तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के देलमी में छुपे होने की जानकारी मुखबिर से मिली थी। सूचना पर सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम को देख आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मियों ने भी फायर किया, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और एक बाइक को जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed