{"_id":"638abe9a87b5e91c592385f8","slug":"30-sick-due-to-food-poisoning-in-dhamnod-dhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: शादी की दावत खाने के बाद उल्टी-पेटदर्द की शिकायत, 30 लोग अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: शादी की दावत खाने के बाद उल्टी-पेटदर्द की शिकायत, 30 लोग अस्पताल में भर्ती
Sat, 03 Dec 2022 08:45 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 03 Dec 2022 08:45 AM IST
सार
धार जिले में शादी समारोह से खाना खाकर लौटे करीब 20 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। कुछ लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ लोग निजी अस्पताल पहुंचे। इतने लोग एक साथ बीमार होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
धार जिले के धामनोद में फूड पॉइजनिंग से लोग बीमार हो गए, 20 लोग स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए गए।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के धार जिले में शादी समारोह से खाना खाकर लौटे करीब 20 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को उल्टी-पेटदर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। राहत की बात है कि सभी की हालत अब सामान्य है।
जानकारी के अनुसार मामला धार जिले के धामनोद का है। यहां के देवीजी मंदिर में शुक्रवार रात को शादी की दावत थी। दोनों पक्ष धामनोद के ही थे तो बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यहां से खाना खाकर लौटे करीब 30 लोगों को अचानक उल्टियां और पेट दर्द होने लगा। एक-एक कर लोग बीमार पड़ने लगे। कुछ लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ लोग निजी अस्पताल पहुंचे।
धामनोद के शासकीय अस्पताल में बड़ी संख्या में फूड पॉइजनिंग के मरीज आने की सूचना मिलते ही धामनोद थाना प्रभारी राजकुमार यादव एवं बीएमओ ब्रह्माराज कौशल मरीजों से मिलने पहुंचे हालांकि सभी की तबीयत ठीक बताई गई है इसमें कोई भी गंभीर नहीं पाया गया है। बीएमओ ने बताया कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद सभी की हालत बिगड़ी थी। हालांकि अब सभी खतरे से बाहर हैं। बीमारों की संख्या बढ़ने पर खाने का सैंपल भी ले लिया गया है।