{"_id":"6620008e3bbd9d6bf9008de7","slug":"27th-day-of-bhojshala-survey-hindu-side-said-remains-are-telling-the-story-of-invasion-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजशाला सर्वे का 27वां दिन: हिन्दू पक्ष ने कहा- अवशेष बता रहे आक्रमण की दास्तां, मुस्लिम बोले-आज कुछ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजशाला सर्वे का 27वां दिन: हिन्दू पक्ष ने कहा- अवशेष बता रहे आक्रमण की दास्तां, मुस्लिम बोले-आज कुछ नहीं मिला
Wed, 17 Apr 2024 10:32 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:32 PM IST
सार
सर्वे के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और सर्वे को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर भोजशाला के अंदर परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
धार भोजशाला के सर्वे का आज 27वां दिन था।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार की भोजशाला में चल रहे और आर्कियोलॉजीकल सर्वे आफ इंडिया के सर्वे का बुधवार को 27वां दिन था। 22 मार्च से शुरू हुए इस सर्वे में बुधवार को ADI की टीम सुबह 7:52 पर भोजशाला पहुंची। टीम के साथ 31 मजदूर भी भोजशाला पहुंचे थे। उनके साथ हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा, आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद खान भी पहुंचे। लगभग 5:02 बजे के आसपास ASI की टीम वापस लौटी।
भोजशाला के 27वें दिन का वैज्ञानिक सर्वे का काम पूर्ण होने के बाद हिन्दू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि आज भोजशाला के गर्भगृह, उत्तर और दक्षिण दिशा में सर्वे का काम हुआ है। आज कुछ ऐसे अवशेष भी निकले हैं जो भोजशाला में आक्रमण की दास्तां कह रहे हैं, वो बता रहे हैं किस प्रकार भोजशाला को तोड़ा गया। ऐसे अवशेष निकले हैं, जो जांच का विषय है। जांच में सच सामने आएगा और सिद्ध होगा कि यह भोजशाला है। साथ ही कहा कि भोजशाला ओर उसके 50 मीटर के दायरे में अभी लगभग 40% काम हो चुका है। इससे लगता है सर्वे पूरा होने में और समय लगेगा, हो सकता है कि ASI की टीम सर्वे के दिन बढ़ाने के लिए माननीय न्यायालय में मांग करे।
मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल समद ने कहा कि सर्वे की गति आज धीमी रही। रामनवमी के चलते आधे दिन के बाद मजदूर वापस रवाना हो गए। सर्वे के दौरान आज कुछ नहीं मिला। अब्दुल समद ने दावा किया कि दो दिन पहले जहां से भोजशाला के अंदर गौतम बुद्धजी की मूर्ति निकली थी, वहां ओर पिछले हिस्से में खुदाई की गई। आपको बता दें सर्वे के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और सर्वे को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर भोजशाला के अंदर परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों की तैनाती भी की गई है।