फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   2 killed in collision between Scorpio and bike in Badnawar, head severed and fell 80 feet away

Dhar News: उज्जैन-बदनावर फोरलेन पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Tue, 27 May 2025 01:51 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 01:51 PM IST
सार

उज्जैन-बदनावर फोरलेन एक्सप्रेसवे पर एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
2 killed in collision between Scorpio and bike in Badnawar, head severed and fell 80 feet away
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के उज्जैन-बदनावर नए फोरलेन पर ग्राम बामनसुता के पास सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पोल्ट्री फार्म के समीप एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:  सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी
विज्ञापन


मृतकों में से एक की पहचान दशरथ पिता नानूराम खराड़ी (30), निवासी झगतीपाड़ा, पुलिस चौकी सारंगी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। हादसा इतना भयानक था कि अज्ञात युवक की गर्दन धड़ से अलग होकर करीब 80 फीट दूर जा गिरी। हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस का मानना है कि ओवरटेक के दौरान दुर्घटना हुई होगी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आंतें बाहर आईं, बच्चेदानी फटी, रातभर दरिंदगी के बाद महिला को घर लाए परिजन, पर नहीं बुलाई पुलिस; पूरी कहानी

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई दिनेश सिसोदिया और आरक्षक विक्की कुशवाह मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरलेन कंपनी की एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों मृतकों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां एक मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed