{"_id":"6a8b28ae8fb6aee56a017385","slug":"dhar-thana-woman-self-immolation-two-policemen-injured-dharampuri-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हड़कंप: महिला ने खुद पर छिड़का ज्वलनशील पदार्थ, बचाने में सब-इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में हड़कंप: महिला ने खुद पर छिड़का ज्वलनशील पदार्थ, बचाने में सब-इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी झुलसे
Sun, 23 Aug 2026 10:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:37 PM IST
सार
धार के धरमपुरी थाने में पारिवारिक विवाद को लेकर पहुंची महिला दीपिका ठाकुर ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में सब इंस्पेक्टर अतुल जोशी समेत दो पुलिसकर्मी झुलस गए। महिला करीब 13 प्रतिशत झुलसी है और उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाने पहुंची महिला दीपिका ठाकुर ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार जिले के धरमपुरी थाना परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पारिवारिक विवाद को लेकर थाने पहुंची महिला दीपिका ठाकुर ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। महिला को बचाने की लपटों में धरमपुरी थाने के सब इंस्पेक्टर अतुल जोशी और एक अन्य पुलिसकर्मी भी चपेट में आ गए, जिससे उनके हाथ जल गए।
अस्पताल में उपचार जारी
घटना के तुरंत बाद झुलसी महिला को धरमपुरी के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दीपिका लगभग 13 प्रतिशत झुलसी है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य व खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी विजय डावर तुरंत धरमपुरी थाने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एडिशनल एसपी विजय डावर ने बताया कि दीपिका ठाकुर और उसके पति काशिफ का उनके परिजनों के साथ पैसों के लेन-देन और जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम मोहन, अतिवृष्टि राहत की समीक्षा; बोले- बीमारी फैलने न दें
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के अनुसार महिला का इतिहास विवादित रहा है। वह इससे पूर्व भी अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी और मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। सोमवार को भी दीपिका और उसका पति काशिफ थाने पहुंचा था, जहां उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और इसके बाद महिला ने आत्मदाह जैसा कदम उठाया। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में दीपिका के पति काशिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।