{"_id":"69da494d28eb2cead001e396","slug":"dhar-news-three-friends-drown-while-bathing-in-narmada-two-rescued-by-locals-one-missing-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: नर्मदा तट पर नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में डूबे, ग्रामीणों ने दो की बचाई जान, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: नर्मदा तट पर नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में डूबे, ग्रामीणों ने दो की बचाई जान, एक लापता
Sat, 11 Apr 2026 06:45 PM IST
धार ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:45 PM IST
सार
धरमपुरी के शीतला माता घाट पर नदी में नहाने उतरे तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने दो को जैसे-तैसे बाहर निकाल लिया लेकिन एक अब भी लापता है जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
लापता युवक की तलाश में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के धरमपुरी क्षेत्र में नर्मदा नदी तट स्थित शीतला माता घाट पर नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में जाने से डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत कर दो युवकों को बचा लिया, जबकि एक युवक लापता है, जिसकी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव दल लगातार लापता युवक की तलाश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धरमपुरी निवासी यशराज पिता बदरी, शिवपुरी निवासी गजेंद्र पिता शंकरलाल गुप्ता और पुनर्वास धरमपुरी निवासी राहुल पिता सीताराम निर्मल नहाने के लिए शीतला माता घाट पहुंचे थे। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने गजेंद्र और राहुल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया, जबकि यशराज लापता हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore News: गाड़ी ने मारी टक्कर, ब्रिज से नीचे गिरा युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन
बचाव दल में आरक्षक रामेश्वर जमरे, सैनिक दिनेश फुलिया, सैनिक चैतन, सैनिक देवेंद्र, डायल 100 की टीम और कहार समाज के सदस्य शामिल हैं, जो लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है।
थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि तीन युवक नर्मदा नदी में नहाने आए थे और नहाते समय गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को बचा लिया गया है, जबकि यशराज, जो पगारा फाटा का निवासी है, लापता है और उसकी तलाश लगातार की जा रही है।
