फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar Crime News: Seeing the police, two vehicles filled with illicit liquor increased the speed, chased for one and a half kilometer and caught

Dhar Crime News: पुलिस को देख अवैध शराब से भरे दो वाहनों ने बढ़ाई रफ्तार, डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा

Thu, 30 Dec 2021 05:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 05:28 PM IST
सार

धार जिले के ग्राम पिपलिया में बुधवार रात लगभग एक बजे धार पुलिस ने घेराबंदी करके अवैध शराब से भरे दो चार पहिया वाहन पकड़े हैं। इन वाहनों को रोकने के लिए सादलपुर पुलिस टीम ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Dhar Crime News: Seeing the police, two vehicles filled with illicit liquor increased the speed, chased for one and a half kilometer and caught
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार जिले के ग्राम पिपलिया में बुधवार रात लगभग एक बजे धार पुलिस ने घेराबंदी करके अवैध शराब से भरे दो चार पहिया वाहन पकड़े हैं। इन वाहनों को रोकने के लिए सादलपुर पुलिस टीम ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार रात सादलपुर टीआई विश्वदीप सिंह परिहार को मुखिबर से सूचना मिली थी कि दो वाहनों में शराब भरकर कुछ लोग बड़वानी तरफ से तीसगांव की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर रात में करीब एक बजे रोड गश्त टीम ने वाहनों का पीछा किया। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों ने बचने के लिए रफ्तार बढ़ा दी। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और आखिराक ग्राम पिपलिया में दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बगैर नंबर की बोलेरो वाहन से 15 पेटी देशी शराब व आल्टो क्रमांक एमपी-09 डब्लूसी- 3476 से 7 पेटी शराब को जब्त किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में अभिमन्यु पिता सत्येष निवासी किशनगंज (इंदौर), अनुज पिता तेज बहादुर निवासी पीथमपुर, नदीम पिता मोहम्मद हुसैन निवासी किशनगंज (इंदौर) व फारुख के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में फारुख अभी फरार है। शराब सहित दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed