{"_id":"654a1c384fd50c5f9a07ab75","slug":"mp-election-2023-satta-ka-sangram-at-dewas-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: कांग्रेस नेता ने कहा- मूलभूत सुविधाओं से अछूता है हमारा देवास, भाजपा नेता ने किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: कांग्रेस नेता ने कहा- मूलभूत सुविधाओं से अछूता है हमारा देवास, भाजपा नेता ने किया पलटवार
Tue, 07 Nov 2023 06:05 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:05 PM IST
सार
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज देवास में 'सत्ता का संग्राम' हुआ।
विज्ञापन
सत्ता कां संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां देवास पहुंचा है। जहां हमने नेताओं से बात की।
विज्ञापन
इसी दौरान कांग्रेस नेता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मुद्दे वही जो 5 साल पहले थे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा एमजे अस्पताल में अव्यवस्थाओं का मुद्दा, साथ ही देवास से हजारों की संख्या में स्टूडेंट दूसरे शहरों अप डाउन करते हुए है, क्योंकि यहां अच्छे संस्थान नहीं है। यहां मुद्दों की कमी नहीं है। क्योंकि पांच साल में एक भी मुद्दों का हल नहीं निकल पाया है। यहां अगर किसी का भयानक एक्सीडेंट होता है तो उसे बिना जांचे परखे सीधे इंदौर रेफर कर दिया जाता है। कुल मिलाकर यहां हर चीज की दिक्कत है। उन्होंने कहा कि ये देवास का दुर्भाग्य है कि यहां मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने किया पलटवार
वहीं भाजपा नेता ने कहा कि आज देश कई ऊंचाइयों को छू रहा है। पीएम मोदी के 2014 से 2023 के कार्यकाल को अगर हम देखें तो आज भारत का डंका विदेशों में बज रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार आप देवास शहर घूम कर आइये, यहां ब्रिज बन रहे है। इतना ही नहीं भाजपा नेता ने शिक्षा पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारे यहां साइंस कॉलेज है, हमारे यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज है। तमाम तरह के कॉलेज हमारे यहां बन रहे है। आप धरातल पर घूमकर देखिये आपको विकास दिख जाएगा।