{"_id":"65d6f545f222781acf083f6e","slug":"dewas-crime-disabled-mother-murdered-by-burning-her-alive-after-dispute-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas Crime: दिव्यांग मां पर मक्के की कडप डालकर लगाई आग, तड़प-तड़प कर मौत, बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas Crime: दिव्यांग मां पर मक्के की कडप डालकर लगाई आग, तड़प-तड़प कर मौत, बेटा गिरफ्तार
Thu, 22 Feb 2024 12:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:48 PM IST
सार
देवास जिले के उदय नगर थाना क्षेत्र के झूलादड के पटेल मोहल्ले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी दिव्यांग 70 वर्ष की मां को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
दिव्यांग मां का फाइल फोटो और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मध्य प्रदेश के देवास जिले में शराबी बेटे ने अपनी मां को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। मां की डांट से नाराज होकर बेटे ने मां के ऊपर मक्के की कडप डालकर आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देवास जिले के उदय नगर थाना क्षेत्र के झूलादड के पटेल मोहल्ले में दिव्यांग मां ने बेटे को किसी बात पर डांट लगाई थी। डांट से नाराज होकर शराबी बेटे ने 70 वर्षीय दिव्यांग मां को मक्के की कडप डालकर जिंदा जला दिया। मां बीनका बाई और बेटे धन सिंह के बीच मंगलवार रात किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर 45 वर्षीय बेटा धनसिंह शराब के नशे में था। कहासुनी में उसे गुस्सा आ गया। बेटे ने पहले मां को खाट पर से नीचे पटका फिर मक्का की कडप डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
घटना में दिव्यांग मां ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी बेटे को गुरुवार को जिला कोर्ट में पेश किया गया।
