{"_id":"67cc3947977b8fdd130bb3be","slug":"congress-protest-continues-over-minister-prahlad-patels-statement-on-begging-dewas-news-c-1-1-noi1389-2704665-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas News: प्रह्लाद पटेल के भीख मांगने वाले बयान पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: प्रह्लाद पटेल के भीख मांगने वाले बयान पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया इस्तीफे की मांग
Sat, 08 Mar 2025 09:08 PM IST
देवास ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: देवास ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:08 PM IST
सार
मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा भीख मांगने वाले बयान को लेकर लगातार कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। विरोध के दौरान कांग्रेस ने इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते दिनों मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा दिए बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मड़ूक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर धरना दिया और मंत्री प्रह्लाद पटेल के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
बता दे कि बीते दिनों मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा दिए भीख मांगने वाले बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन और पुतले जलाए जा रहे हैं। जहां शहर काग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि जब तक मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगी जाती, तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मंत्री प्रह्लाद पटेल का अहंकार यह दर्शाता है कि उन्होंने अभी तक अपने बयान को माफी नहीं मांगी है।
विज्ञापन
दो घंटे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मंडूक पुष्कर तालाब पर करीब 2 घंटे तक धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने उद्बोधन में मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए बयान की निंदा भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस जनता ने मंत्री प्रह्लाद पटेल को जिताया, आज उसी जनता को लेकर उनका जो का बयान है, वह निंदनीय उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
