फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   A young man was murdered in a fair due to an old rivalry, police arrested two accused

Dewas News: पुरानी रंजिश में युवक की मेले में की गई थी हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 02:13 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sat, 22 Mar 2025 02:13 PM IST
सार

देवास जिले के देवगढ़ गांव के मेले में हुई युवक की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया थ 

विज्ञापन
A young man was murdered in a fair due to an old rivalry, police arrested two accused
मेले में युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

देवास जिले के हाटपिपलिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ में मेले के दौरान आरोपी दीपक भील और सुनील भील ने ग्राम आगेरा के रहने वाले कन्हैया पिता कमल लाल की हत्या कर थी। मामले की जांच के पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी। टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा और उसकी मां पर फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति मामले में एफआईआर, विधानसभा में खूब उछला मामला
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते दिनों देवगढ़ गांव में लगे मेले में कन्हैया पिता कमल लाल की हत्या कर दी गई थी। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं, पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गईं। मुखबिर और सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक भील और सुनील भील ने पुरानी रंजिश के चलते कन्हैया की हत्या करने की वारदात कबूल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज बारिश नहीं होगी, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में आंधी के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम

हत्या के आरोपियों को पकड़ने में एडिशनल एसपी सौम्या जैन, हाटपिपलिया थाना प्रभारी सुजावल जग्गा, उप निरीक्षक हर्ष चौधरी सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

ये वीडियो भी देखिए...

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed