फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: The tableau had to be created by writing poetry on social media, the police reached after seeing the photo and sent them to jail

देवास: सोशल मीडिया पर शायरी लिखकर झांकी जमाना पड़ा भारी, फोटो देख पहुंची पुलिस और भेज दिया जेल

Thu, 24 Feb 2022 01:37 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 01:37 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो शेयर करना एक युवक को भारी पड़ गया। फोटो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान की और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक ने लिखा था कि शोर मत कर अभी गमों की रात है, धज्जियां उड़ा देंगे बस कुछ दिनों की बात है…।

विज्ञापन
Dewas: The tableau had to be created by writing poetry on social media, the police reached after seeing the photo and sent them to jail
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त हथियार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया के दौर में अब आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। हथियारों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और झांकी जमाते हैं, लेकिन कभी-कभार ये भारी पड़ जाता है। देवास में एक युवक को ऐसा करना महंगा पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

Dewas: The tableau had to be created by writing poetry on social media, the police reached after seeing the photo and sent them to jail
इस तरह से की थी सोशल मीडिया पर पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक पुलिस को शिकायत मिली थी कि सोशल मीडिया पर एक युवक हथियार दिखाते हुए पोस्ट शेयर कर रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी जुटाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जिसमें एक युवक के हाथ में तलवारनुमा हथियार था और नीचे लिखा था कि शोर मत कर अभी गमों की रात है, धज्जियां उड़ा देंगे बस कुछ दिनों की बात है…। इस वायरल फोटो के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। टीम बनाई। उज्जैन रोड स्थित सिंगावदा के पास से युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से काले रंग की हॉकी जब्त की। यह बाहर से तो हॉकी दिख रही थी लेकिन इसके अंदर गुप्ती थी। फोटो से मिलान किया तो यह वही युवक निकला जिसका फोटो वायरल हुआ था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम उमेश पिता मांगीलाल अहिरवार (19) निवासी सिंगावदा बताया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया और जेल भेज दिया। 

सोशल मीडिया से फैलाते हैं दहशत
यह पहला मामला नहीं है। इंदौर, उज्जैन सहित अन्य शहरों में कम उम्र के युवा सोशल मीडिया पर इसी तरह से हथियारों के साथ फोटो शेयर कर दहशत फैलाते हैं। उज्जैन में दुर्लभ कश्यप गैंग से जुड़े अधिकांश युवा इस तरह के काम करते हैं। इंदौर में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से ही युवाओं को अपराध की दुनिया में लाया जाता है। इसके चलते पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed