फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Super mini super corridor being built in the city, new industrial area being developed for employment, minister in charge took review meeting

देवास: शहर में बन रहा सुपर मिनी सुपर कॉरिडोर, रोजगार के लिए विकसित हो रहा नया औद्योगिक क्षेत्र, प्रभारी मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

Sat, 26 Feb 2022 07:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 07:49 PM IST
सार

देवास जिले की प्रभारी मंत्री यशोधराराजे सिंधिया शनिवार को देवास पहुंची। उन्होंने समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी। कलेक्टर ने बताया कि देवास में सुपर मिनी कॉरिडोर बन रहा है, जिससे विकास को गति मिलेगी। 

विज्ञापन
Dewas: Super mini super corridor being built in the city, new industrial area being developed for employment, minister in charge took review meeting
समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की जानकारी लेतीं प्रभारी मंत्री सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल, विकास एवं रोजगार मंत्री तथा देवास जिले की प्रभारी यशोधरा राजे सिंधिया शनिवार को देवास पहुंचीं। यहां विभिन्न विभागों द्वारा जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। 
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री सिंधिया ने कहा कि देवास प्रोग्रेसिव जिला है। जिले में अच्छे विकास कार्य चल रहे हैं। विकास की गति ऐसे ही बनाएं रखें। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को जल्दी से जल्दी पूर्ण करें। जिले में स्किल डेवलपमेंट और खेल गतिविधियां बढाई जाएं। सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाये रखें। सिंधिया ने जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने प्रभारी मंत्री को जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि जिले में नए कलेक्टर कार्यालय का कार्य शीघ्र शुरू किया जा रहा है। जीर्ण-शीर्ण शासकीय आवास के स्थान पर नवीन शासकीय आवास कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जा रहा है। जिले में और अधिक रोजगार सृजित करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया बनाया जा है, जिससे नए रोजगार सृजित होंगे। जिले में 950 से ज्यादा कंपनियां कार्यरत है, जो 50 हजार से अधिक नागरिकों को रोजगार दे रही है।
विज्ञापन


देवास में बन रहा है सुपर मिनी कॉरिडोर
कलेक्टर शुक्ला ने बताया कि देवास में लेंड पूलिंग योजना के तहत 5.60 किलोमीटर सुपर मिनी कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो 45 मीटर चौड़ा होगा। सुपर मिनी कॉरिडोर के बनने से देवास का पश्चिमी क्षेत्र विकसित होगा। शहर के यातायात का दबाव कम होगा। इसके क्रियान्वयन से शहर की बाहरी रिंग रोड पूर्ण होगी एवं उचित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुचारू हो सकेगी। मक्सी बायपास चौराहे से जिला न्यायालय तक 4.8 किमी लंबी सिक्स लेन सड़क एवं सटर लाइटिंग का कार्य प्रगति पर है। मंडी के सामने फ्लायओवर, ओल्ड एबी रोड पर फ्लायओवर का कार्य प्रगति पर है। मक्सी रोड से इंदौर बायपास तक फ्लायओवर बनाया जा रहा है। मक्सी बायपास चौराहे से जिला न्यायालय, देवास औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र प्लान में रिक्त ग्रीन बेल्ट जो अविकसित था, उसे एबी रोड के सामानांतर की रिक्त भूमि के एक किमी भाग को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया है। एक जिला-एक उत्पाद के तहत जिले में बांस का चयन किया गया है। बांस लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। टेकरी पर माताजी के मंदिर में जन सहयोग से चांदी की परत का कार्य किया गया है। टेकरी पर डेवलपमेंट कार्य किया जा रहा है। टेकरी तक पहुंचने वाले सभी मार्ग पर भव्य द्वार, टेकरी को सर्व-सुविधाजनक बनाया जा रहा है। देवास में शंकरगढ़ पहाड़ी को पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय देवास का कायाकल्प किया गया है। जिला अस्पताल में बाह्य विकास, पार्किंग एवं गार्डन, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, मेटरनिटी, एलीवेशन आवासीय ईकाई, कैंटीन एवं मरीजों के परिजनों के लिए विश्राम स्थल के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed