फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News: The strange story of kidnapping - the young man took the girl away and the relatives of the girl picked up the young man's brother

Dewas News: अपहरण की अजीब कहानी- युवक ले गया युवती को भगाकर तो युवती के रिश्तेदारों ने उठा लिया युवक के भाई को

Fri, 27 May 2022 06:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 06:06 PM IST
सार

देवास जिले का युवक इंदौर से युवती को भगा ले गया। बदला लेने के लिए युवती के रिश्तेदार युवक के घर पहुंचे। युवक नहीं मिला तो उसके छोटे भाई का अपहरण करके ले गए। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Dewas News: The strange story of kidnapping - the young man took the girl away and the relatives of the girl picked up the young man's brother
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवक-युवती के अपहरण की घटनाएं तो आपने सुनी होगी, लेकिन इस बार एक अपहरण की अजब कहानी सामने आई है। एक युवक ने युवती का अपहरण कर लिया तो युवती के रिश्तेदार युवक के छोटे भाई का अपहरण करके ले गए। बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


घटना देवास जिले की है। जानकारी के मुताबिक देवास जिले के चापड़ा में रहने वाले एक युवक ने इंदौर से एक युवती का पिछले दिनों अपहरण कर लिया था। युवती के पक्ष वाले उसकी तलाश करते हुए चापड़ा पहुंचे। यहां वो युवक नहीं मिला तो उसके भाई का ही अपहरण कर लिया। मामले में बागली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर इंदौर की लसुडिय़ा पुलिस की मदद से चार आरोपियों को इंदौर से पकड़कर अपहृत युवक को मुक्त करवा लिया।
विज्ञापन


दरअसल, भूरीबाई निवासी श्यामनगर चापड़ा ने बागली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे रवि का चार युवक अपहरण करके ले गए हैं। इसके बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हुई। अलग-अलग क्षेत्रों में तलाश की गई। बाद में आरोपी सुनील बरोलिया निवासी विस्तारा कांकड़ इंदौर, बंटी चौहान निवासी झलारिया चौराहा इंदौर, अमन चौहान निवासी मायाखेड़ी लसूड़िया इंदौर, रवि चौहान निवासी न्यू गौरीनगर इंदौर के कब्जे से रवि को मुक्त करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की पक्ष के लोग पहुंचे थे युवक को ढूंढने
पुलिस के अनुसार श्यामनगर निवासी रवि गोयल का बड़ा भाई राहुल इंदौर से एक लड़की को भगाकर ले गया है। लड़की के मामा पक्ष के लोग राहुल की तलाश में चापड़ा घर पर पहुंचे जहां पर राहुल के बारे में जानकारी ली तो वो नहीं मिला, इसके बाद उन्होंने उसके भाई रवि का अपहरण कर लिया और इंदौर ले गए थे। बागली थाना प्रभारी दीपक यादव ने टीम के साथ छानबीन की तो पता चला कि अपहरणकर्ता उक्त लड़की के मामा पक्ष से हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम लसूड़िया पुलिस थाना पहुंची जहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों के चंगुल से रवि को छुड़ाया व चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बागली लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed