{"_id":"6abf657d65fddf29500f4573","slug":"dewas-man-climbs-150-foot-bsnl-tower-over-family-issues-police-and-family-try-to-bring-him-down-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: बागली में पारिवारिक कलह से परेशान युवक 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, मची अफरा-तफरी, पुलिस कर रही समझाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: बागली में पारिवारिक कलह से परेशान युवक 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, मची अफरा-तफरी, पुलिस कर रही समझाइश
Fri, 02 Oct 2026 01:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:34 PM IST
सार
पारिवारिक समस्या का हवाला देकर एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। युवक सुबह 6 बजे से टावर पर है और फोन पर परिजनों से बातचीत कर रहा है। पुलिस और परिवार उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागली में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 35 वर्षीय युवक प्रकाश उर्फ सुदामा करीब 150 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। युवक ने टावर पर चढ़ने की वजह पारिवारिक समस्या बताई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रकाश सुबह करीब 6 बजे BSNL टावर पर चढ़ा था। टावर पर पहुंचने के बाद वह लगातार अपने परिजनों और दोस्तों से फोन पर बातचीत करता रहा। बातचीत के दौरान युवक ने कहा कि वह किसी के दबाव में टावर पर नहीं चढ़ा है, बल्कि अपनी मर्जी से यहां आया है। उसने यह भी कहा कि वह अपनी इच्छा के अनुसार ही टावर से नीचे उतरेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: टीकमगढ़ में सनसनी: शराब दुकान में घुसे हथियारबंद बदमाश, सेल्समैन पर चलाई गोली, एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन
युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीवन भिंडोरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और युवक के परिजन लगातार उससे बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि युवक को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। घटना के चलते टावर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों को नियंत्रित करने के साथ ही युवक की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
12 दिन में दूसरी घटना
बागली में 12 दिन के भीतर BSNL टावर पर किसी व्यक्ति के चढ़ने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक युवती भी इसी टावर पर चढ़ गई थी। लगातार कम समय में सामने आई इन दोनों घटनाओं से इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस और परिजन युवक से लगातार संवाद कर रहे हैं और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है।
