फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Major accident in marriage ceremony, uncontrollable Bolero on people, 9 people injured, condition of two critical

देवास: शादी समारोह में बड़ा हादसा, लोगों पर चढ़ी बेकाबू बोलेरो, 9 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Fri, 22 Apr 2022 03:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 03:10 PM IST
सार

देवास शहर के पास एक शादी समारोह में अनियंत्रित वाहन घुस गया। लोगों को रौंद दिया। लोग जान बचाकर यहां-वहां भागने लगे। अफरातफरी की स्थिति बन गई। वाहन चालक मौके से भाग गया। हादसे में नौ लोगों को चोट पहुंची है, दो की हालत ज्यादा खराब बताई गई है। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Dewas: Major accident in marriage ceremony, uncontrollable Bolero on people, 9 people injured, condition of two critical
हादसे में करीब 9 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 2 को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवास के पास स्थित नागदा गांव में एक शादी समारोह में बड़ा हादसा हो गया। घर के बाहर सड़क किनारे चल रहे कार्यक्रम में एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन घुस गया और कई लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में करीब 9 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 2 को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर रात की है। सीताराम राठौर के परिवार में उनकी नातिन का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। रिश्तेदार और मेहमान आए हुए थे। इसी बीच बोलेरो एमपी09टीए6445 तेज गति से आई और मौजूद लोगों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ को निजी अस्पतालों ले जाया गया। अधिकांश को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद परिजनों और परिचितों और रिश्तेदारों को बदहवास हालत में देखा गया। प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र व एक अन्य को इंदौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे में महिला सीमाबाई, उनका पुत्र शिवम, बबलू परमार, लाखन सिंह, कमल, वंश सहित 9 लोग घायल हुए। हादसे के बाद बोलेरो का चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया बोलेरो वाहन के नंबर के आधार पर चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल वाहन कौन चला रहा था यह स्पष्ट नहीं है। लोगों को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक ने डीपी में भी टक्कर मारी थी। गनीमत रही कि उससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। इधर घटना के बाद जब घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी नोकझोंक की स्थिति बनी। बताया जा रहा कि अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों को देखे बिना ही कह दिया कि इनको इंदौर रेफर करेंगे। इस पर परिजन भड़क गए और बोले कि पहले देख तो लो, उपचार तो शुरू करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed