फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devotee Stuck Under Elephant Statue In Amarkantak Mandir What Happen Watch in Video

MP News: मन्नत पूरी हुई तो हाथी के नीचे से निकल रहा था युवक, बीच में ही फंसा तो अटक गईं सांसें, देखें वीडियो

Tue, 06 Dec 2022 04:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनुपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनुपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 04:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के अमरकंटक मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे एक युवक फंस गया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मन्नत पूरी होने के बाद युवक मूर्ति के नीचे से निकल रहा था, तभी वह फंस गया।

विज्ञापन
Devotee Stuck Under Elephant Statue In Amarkantak Mandir What Happen Watch in Video
हाथी के बीच में ही फंसा युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनूपपुर जिले में अमरकंटक पवित्र नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है। नर्मदा तट पर यहां अनेकों मंदिर हैं। इन मंदिरों में आकर लोग मन्नत मांगते हैं। ऐसी मान्यता है कि मन्नत पूरी होने के बाद लोग हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलते हैं। इस दौरान कई लोग फंस भी जाते हैं। इसके बाद वह न इधर के और न उधर के रह पाते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि अमरकंटक मंदिर का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह वीडियो कब का है। वीडियो में दिख रहा है कि हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलते वक्त एक युवक मुश्किल में फंस गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिसंबर को एक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कुछ घंटों में ही इस वीडियो को दो लाख के करीब लोगों ने देखा है। मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मन्नत पूरी होने के बाद एक युवक हाथी की मूर्ति के नीचे से गुजर रहा था। मूर्ति के नीचे से गुजरने के दौरान वह युवक बीच में फंस जाता है। बीच में फंस जाने के बाद उसे निकलने में बड़ी मुश्किल हो रही है। इसके बाद वह अन्य लोगों से मदद की मांग करता है।


मदद के लिए आए लोग...
हाथी की मूर्ति के नीचे फंसे युवक की मदद के लिए लोग आ जाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोग उसे सुझाव देते हैं कि कैसे वहां से निकले। शरीर के अलग-अलग हिस्सों को दबाने के लिए लोग नसीहत दे रहे थे। फंसने के बाद युवक बाहर निकलने के लिए तड़प रहा था। लग रहा था कि वह वाकई मुश्किल में फंसा है। घंटों की मशक्कत के बाद युवक मूर्ति के नीचे से निकल पाया है। फंसने के दौरान उसकी सांसें अटक हुई थी।

पहले भी आए हैं ऐसे वीडियो...
दरअसल, अमरकंटक मंदिर में हाथी और घोड़े की मूर्ति है। कई साल से यह परंपरा चली आ रही है कि मन्नत पूरी होने के बाद यहां लोग नीचे से पार होते हैं। इसके साथ ही मंदिर को लेकर किवदंतिया भी हैं। आए दिन हाथी की मूर्ति के नीचे लोग फंसते रहते हैं। पूर्व में भी कई वीडियो वायरल हुए हैं। फिलहाल, लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed