{"_id":"58563f0f4f1c1bab60c05c7f","slug":"denied-cash-farmer-tries-to-kill-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक क्लियर नहीं होने पर किसान ने बैंक में ही पी लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक क्लियर नहीं होने पर किसान ने बैंक में ही पी लिया जहर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक किसान ने कैश नहीं मिलने पर बैंक में ही कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह लगभग एक महीने से कैश निकालने के लिए बैंक का चक्कर काट रहा था। किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
किसान राधेश्याम प्रजापत ने सेंट्रल बैंक की नारायणगढ़ शाखा में फसल बेचने से प्राप्त हुआ 25, 141 रुपये का चेक पिछले महीने खाते में भुगतान के लिए डाला था। उसे चेक का भुगतान नहीं मिलने से परेशान किसान ने अपने साथ लाई बोतल से बैंक में ही कीटनाशक दवा पीना शुरू कर दिया। हालांकि, वहां उपस्थित लोगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
प्रजापित ने बताया कि शनिवार को चेक का भुगतान के लिए बैंक पहुंचा तो बैंक ने कैश देने से इनकार कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
