फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demolition work started at Damoh station under Amrit Bharat Scheme

MP News: यादाें में रहेगी दमोह रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग, अमृत भारत योजना के तहत शुरू हुआ तोड़फोड़ का काम

Mon, 11 Dec 2023 02:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Dec 2023 02:47 PM IST
सार

MP News: अमृत भारत योजना के तहत होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य के लिए दमोह रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ चल रही है। बता दें कि आने वाले समय में यात्रियों को दमोह रेलवे स्टेशन काफी बड़े स्वरूप में देखने मिलेगा और यहां सुविधाएं भी आधुनिक होंगी।

विज्ञापन
Demolition work started at Damoh station under Amrit Bharat Scheme
यादाें में रहेगी दमोह रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय के दमोह रेलवे स्टेशन का स्वरूप कुछ ही दिनों में बदल जाएगा और पुरानी बिल्डिंग यादों में ही रहेगी। क्योंकि अमृत भारत योजना के तहत होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य के लिए यहां तोड़फोड़ चल रही है। अभी मुख्य गेट के बरामदे तक की बिल्डिंग गिरा दी गई है और इसके पीछे से लगातार काम होता चला आ रहा है। आने वाले समय में यात्रियों को दमोह रेलवे स्टेशन काफी बड़े स्वरूप में देखने मिलेगा और यहां सुविधाएं भी आधुनिक होंगी।

विज्ञापन


स्टेशन परिसर के सामने जहां पुराना साइकिल स्टैंड था, वहां पर नया रिजर्वेशन काउंटर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पार्किंग एरिया भी काफी बड़ा बन रहा है। हालांकि तीसरी रेल लाइन के विस्तार के साथ ही यहां चाैथा प्लेटफार्म भी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

नया कंट्रोल रूम बनकर तैयार

रेलवे स्टेशन परिसर के जीआरपी चौकी के समीप कंट्रोल रूम का नया दो मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है और आगामी दिनों में इसी भवन में कंट्रोल रूम, पैनल रूम, रिले रूम, सिग्नल रूम शिफ्ट हो जाएंगे। जिससे स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों का संचालन एक ही जगह से हो सकेगा। खास बात तो यह है कि इस नए भवन में एक बीडीयू सिस्टम लगाया जाएगा। जिसमें दीवार पर एक बड़ी स्क्रीन लगेगी। इस स्क्रीन में कम्प्यूटर के माध्यम से पूरी ट्रेनों के संचालन की स्थिति अधिकारी बैठकर देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी बिल्डिंग में चल रही तोड़फोड़
गौरतलब है कि अभी तक करीब 40 साल पुराने सिस्टम से मैन्युअल रूप से ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन नए भवन में वीडियो सिस्टम से अब स्टेशन पर कौन सी पटरी पर कौन सी ट्रेन खड़ी है कौन ट्रेन स्टेशन पर आने वाली है किस ट्रेन को सिग्नल देना है। यह पूरी जानकारी कंम्प्यूटर माउस के माध्यम से आसानी से मिल सकेगी। स्टेशन प्रबंधक जीएस मीणा ने बताया कि नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए पुरानी बिल्डिंग में तोड़फोड़ चल रही है। अभी बरामदे तक पहुंच गए हैं कुछ ही दिनों में आगे के हिस्से को भी गिराया जाएगा। ताकि नई बिल्डिंग के निर्माण में तेजी आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed