फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demand to make Bhopal Bhojpal: Minister Sarang said - will change every symbol of slavery,

भोपाल काे भोजपाल करने की मांग: मंत्री सारंग बोले- गुलामी के हर प्रतीक को बदलेंगे, राजधानी का नाम बदलने लिखूंगा पत्र

Fri, 04 Feb 2022 02:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 02:23 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राजधानी भोपाल का नाम भोजपाल करने की मांग की है। बता दें हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी ओबेदुल्लागंज का नाम रामगंज करने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
Demand to make Bhopal Bhojpal: Minister Sarang said - will change every symbol of slavery,
टीकमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री सारंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में शहरों के नाम बदलने को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। विधायक रामेश्वर शर्मा के बाद अब चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने टीकमगढ़ में भोपाल का नाम फिर भोजपाल करने की मांग उठाई है। मंत्री सारंग ने कहा कि हम गुलामी के हर प्रतीक को बदलेंगे। 
विज्ञापन


विश्वास सारंग टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री हैं। शुक्रवार को सारंग जिले में बूथ विस्तारक अभियान में भाग लेने पहुंचे। यहां मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने की मुहिम मैंने शुरू की थी। नाम बदलने को लेकर मैंने सरकार से अपील की थी।  मैं फिर चाहूंगा कि भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल किया जाए। भोजपाल नाम करने के लिए मैं पत्र भी लिखने वाला हूं। सारंग ने कहा कि टीकमगढ़ जिले का शिवपुरी अब कुंडेश्वर धाम के नाम से जाना जाएगा। बाबा कुंडेश्वर की कृपा और उनकी अनुकंपा इस जिले समेत पूरे मध्य प्रदेश में है।
विज्ञापन


हम गुलामी के हर प्रतीक को बदलेंगे  
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उन शहरों और गांवों के नाम जो हमें गुलामी की याद दिलाते हैं। वह मध्य प्रदेश में नहीं रहे, इसी संकल्प के साथ होशंगाबाद का नाम बदला गया। नर्मदा मैया पूरे प्रदेश की जीवनदायिनी हैं। नर्मदा किनारे बसे होशंगाबाद को अब नर्मदापुरम कहा जाएगा। कांग्रेस के नेता कहते हैं यह हमारा भगवा एजेंडा है। यदि वह इसे भगवा एजेंडा मानते हैं तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलामी की भावना समाप्त होगी 
उन्होंने कहा कि बहुत प्रसन्नता की बात है कि बाबई को भी अब माखन नगर कहा जाएगा। यह देश भक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की हमारी मुहिम है। मैं इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। नाम बदलने के बाद अब गुलामी की भावना जो मन में आती थी, वह अब समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed