{"_id":"641c67dc91a16849e2067145","slug":"decision-to-ban-liquor-in-damoh-village-if-found-drinking-alcohol-will-be-thrown-out-of-the-village-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह के गांव में शराबबंदी का फैसला, शराब पीते मिले तो गांव से कर दिया जाएगा बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह के गांव में शराबबंदी का फैसला, शराब पीते मिले तो गांव से कर दिया जाएगा बाहर
Thu, 23 Mar 2023 08:23 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:23 PM IST
सार
दमोह जिले के कोंडाकला गांव में जनता ने ही शराबबंदी का फैसला किया है। अगर कोई शराब पीता मिला तो उस पर जुर्माना लगेगा। इसके बाद उसे गांव से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दमोह में शराबबंदी का प्रस्ताव पारित हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के कोंडाकला गांव के ग्रामीणों ने गांव में शराबबंदी का फैसला लिया है। प्रस्ताव पारित किया है कि यदि कोई इसका उल्लंघन करता है और शराब पीता है तो उसे गांव से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति में एक अप्रैल से अहाते बंद किए हैं। इसके बाद लोग अब खुद ही शराबबंदी के लिए जागरुक हो रहे हैं। हाल ही में ग्वालियर-चंबल संभाग के एक गांव में शराबबंदी का फैसला किया गया था। दमोह जिले के जबेरा जनपद के गांव कोंडाकला में शराबबंदी के लिए ग्रामीण एकजुट हुए हैं। ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में कोई भी व्यक्ति अगर शराब पीते मिला तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस पर सरपंच, सचिव और पंचों ने मुहर लगाई है। शराब पीने व बेचने वालों खिलाफ पहले तो जुर्माना वसूला जाएगा। फिर भी नहीं माने तो पुलिस के हवाले किया जाएगा। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो गांव से बहिष्कार करने जैसे कठोर निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
70 प्रतिशत लोग पीते हैं शराब
कोंडाकला गांव के 70 प्रतिशत लोग शराब के नशे के आदी हैं। इससे घर की महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग परेशान हैं। गांव को नशामुक्त बनाने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह और कोंडाकला सरपंच रचना जितेंद्र राय ने मिलकर प्रस्ताव बनाया। उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसका गांव के सभी लोगों ने समर्थन किया और महिलाओं ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
