{"_id":"621db0baba51221b5c027404","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-in-a-well-in-shivpuri-suspicion-of-murder-due-to-non-receipt-of-suicide-note-pm-report-will-reveal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: कुएं में लटकी मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट न मिलने से हत्या का शक, पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: कुएं में लटकी मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट न मिलने से हत्या का शक, पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा
Tue, 01 Mar 2022 11:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:05 AM IST
सार
शिवपुरी जिले में एक युवक का शव कुएं में लटका मिला है, जिसे देखकर आत्महत्या और हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
शिवपुरी: कुएं में लटकी मिली युवक की लाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
शिवपुरी जिले में कुएं में युवक की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने लाश की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा है।
मामला जिले के दिनारा थाना क्षेत्र का है। यहां फोरलेन हाई-वे के पास खेत में बने कुएं में युवक की लाश लटकी मिली। घटनास्थल के पास से सुसाइड नोट बरामद न होने से हत्या का शक भी जताया जा रहा है, हालांकि पीएम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने बताया कि युवक की लाश कुएं में लटकी होने की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला गया। युवक की पहचान ग्राम दवरा निवासी छोटू जाटव पुत्र बादाम जाटव के रूप में हुई है। प्राथमिक तौर पर मामला फांसी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। शव के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पीएम रिपार्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।