{"_id":"65f16afafc9741e52e038331","slug":"dead-body-of-young-man-missing-from-shahdol-house-found-hanging-from-tree-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: घर से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: घर से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, पुलिस ने जांच की शुरू
Wed, 13 Mar 2024 02:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:29 PM IST
सार
जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ का कहना है कि परिजनों के अनुसार मृतक युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। वह दो दिनों से घर से लापता था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के सेमरिहा गांव के एक खेत में लगे पेड़ से युवक का शव लटका मिला है। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि थाना क्षेत्र के बोकरामार का रहने वाला 35 वर्षीय युवक नंदकुमार पनिका पिछले दो दिन से घर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, बुधवार को घर से 20 किलोमीटर दूर सेमरिहा गांव में स्थित एक खेत में लगे पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पहचान करवाई गई। मृतक की पहचान नंद कुमार पनिका निवासी बोकरामार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मार्ग कायम किया है। थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ का कहना है कि परिजनों के अनुसार मृतक युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। वह दो दिनों से घर से लापता था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
