{"_id":"63b97c4919791f133c2aae95","slug":"dead-body-of-missing-teenager-found-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi: सात दिन से लापता किशोरी का शव कुएं में मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi: सात दिन से लापता किशोरी का शव कुएं में मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 07 Jan 2023 07:37 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:37 PM IST
सार
मझौली के वार्ड नंबर दो निवासी किशोरी का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजन आशंका जता रहे हैं कि उनकी बेटी को अगवा कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
घर पहुंचा मृतक किशोरी का शव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के नगर परिषद मझौली के वार्ड नंबर दो निवासी रामनरेश कुशवाहा की 15 वर्षीय पुत्री आरती का शव लापता होने के सातवें दिन घर से कुछ दूर एक कुएं में मिला। शव का अंतिम संस्कार आज आठवें दिन शाम चार बजे परिजनों और पुलिस की उपस्थिति में कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरती कुशवाहा 31 दिसंबर को अपने घर से लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी की शिकायत एक जनवरी को उसकी मां मानवती कुशवाहा ने मझौली थाने में की थी। इसके बाद सातवें दिन छह जनवरी की रात उसका शव घर से कुछ दूर बने एक कुएं में देखा गया। जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया।
विज्ञापन
परिजन जता रहे हत्या की आशंका
वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि मृतका के पिता काम के सिलसिले दूसरे शहर में है उनके आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद आज परिजन मृतक किशोरी का पीएम जिला चिकित्सालय में कराने और हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर अड़ गए। जानकारी मिलते ही नगर निरीक्षक दीपक बाघेल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। इसके बाद शव को जिला चिकित्सालय भेजा गया। इसके बाद शाम चार बजे परिजनों व पुलिस की उपस्थिति में उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
