{"_id":"63cf99c880ca22053f67daf7","slug":"dead-body-of-forest-guard-found-near-lodge-of-burhanpur-department-had-suspended-him-in-bakri-robbery-incident-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बुरहानपुर की लॉज के पास मिला वनरक्षक का शव, बाकड़ी लूट की घटना में विभाग ने किया था सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बुरहानपुर की लॉज के पास मिला वनरक्षक का शव, बाकड़ी लूट की घटना में विभाग ने किया था सस्पेंड
Tue, 24 Jan 2023 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:11 PM IST
सार
बुरहानपुर जिले की सवेरा लॉज के पास एक वन रक्षक का शव मिला है। वन रक्षक बाकड़ी लूट की घटना के समय अनुपस्थित था, जिसके चलते उसे सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
वन रक्षक की डेड बॉडी मिली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुरहानपुर जिले के वनमंडल सामान्य के नावरा चौकी में अटैच वनरक्षक रामबाबू वर्मा का शव सोमवार रात करीब 9:30 बजे बुरहानपुर के बस स्टैंड स्थित सवेरा लॉज के पास पड़ा मिला। वनरक्षक को विभाग ने बाकड़ी में अतिक्रमणकारियों द्वारा बंदूकें लूटे जाने की घटना के बाद निलंबित कर दिया था, उसके बाद वनमंडलाधिकारी प्रदीप मिश्र ने वन रक्षक को नावरा वन चौकी में अटैच किया था।
बुरहानपुर DFO प्रदीप मिश्र ने बताया कि बहाली की प्रक्रिया भी चल रही थी। रात में सूचना मिली की उनका शव एक लॉज के समीप मिला है। कर्मचारी की संभवतः अटैक से मौत होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। वनरक्षक रामबाबू वर्मा को कुछ लोगों ने रात में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह ग्राम देवाखेड़ी तहसील खिलचीपुर जिला राजगढ़ का रहने वाला था। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह रामबाबू वर्मा के परिजन और मित्र बुरहानपुर पहुंचे। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। स्थानीय वनकर्मियों ने सहयोग कर एंबुलेंस से परिजन को उनके गांव रवाना किया। वनरक्षक वर्तमान में नावरा में अटैच थे। रात में सूचना मिली कि उनकी बॉडी मिली। मंगलवार को पीएम हुआ। कारण स्पष्ट नहीं हो पाए कि किस तरह मौत हुई। विभाग से जो भी लाभ दिए जा सकते हैं। वह परिवार को मिलेंगे।
बाकड़ी में लूट हुई थी, उस दौरान वनकर्मी दो दिन से अनुपस्थित था। इसलिए उसे सस्पेंड किया गया था। चौकी में अटैच कर आरोप पत्र आने पर निलंबन से बहाल करने वाले थे।