{"_id":"64a69a3fe67a301851067ce3","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-the-forest-of-damoh-district-killed-by-hitting-an-ax-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: जंगल में खून से सना शव मिलने से सनसनी, एक रात पहले कुछ साथियों के साथ घूमता देखा गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: जंगल में खून से सना शव मिलने से सनसनी, एक रात पहले कुछ साथियों के साथ घूमता देखा गया था युवक
Thu, 06 Jul 2023 04:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 04:11 PM IST
सार
दमोह जिले के रजपुरा थाना इलाके में आने वाले अनगोरी गांव से लगे जंगल में एक युवक की खून से सनी लाश मिली है। जख्मों से अनुमान लगाया गया है कि युवक की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करती हुई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के अनगोरी गांव के जंगलों में एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दमोह जिले के रजपुरा थाना इलाके में आने वाले अनगोरी गांव से लगे जंगल में एक युवक की खून से सनी लाश मिली है। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसकी शिनाख्त मनोहर पिता मदन बारेला (40) के रूप में की गई। शव के ऊपर पाए गए जख्म से अनुमान लगाया गया है कि युवक की हत्या कुल्हाड़ी मारकर की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि युवक की हत्या शराब के नशे में की गई। ये भी पता चला है कि युवक अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार शाम को देखा गया था और गुरुवार सुबह उसका शव जंगल में मिला। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पुलिस के हाथ अहम सबूत लग चुके और जल्द पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों का खुलासा कर देगी। रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की वजह का खुलासा कर दिया जाएगा।