{"_id":"6ab89a28c1b0c35e2d0e15bd","slug":"datia-two-arrested-with-illicit-liquor-excise-department-takes-action-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia: अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia: अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
Sun, 27 Sep 2026 09:53 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया
संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:53 AM IST
सार
पूरी कार्रवाई में कुल 10.8 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,713 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती दतिया आबकारी पुलिस।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
दतिया में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने दतिया में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आबकारी उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया ने कार्रवाई के दौरान हनुमान गढ़ी के पास से 13 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन बरामद किए गए। वहीं बस स्टैंड क्षेत्र से विभिन्न ब्रांड के 11 बीयर केन, जिनमें 5 बोल्ट, 3 माउंट और 3 किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स शामिल हैं, जब्त किए गए। इसके अलावा सुंदरानी पेट्रोल पंप के समीप से 4 बोल्ट और 2 किंगफिशर स्ट्रॉन्ग सहित 6 बीयर केन बरामद किए गए। आबकारी टीम ने बस स्टैंड स्थित एक भोजनालय की भी तलाशी ली।
पूरी कार्रवाई में कुल 10.8 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,713 रुपये बताई गई है। मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत कुल तीन प्रकरण दर्ज किए गए तथा मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दिनकर, मुख्य आरक्षक विकास पाठक, आरक्षक मनीष यादव, विकास साहू, याशनिका यादव सहित वाहन चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने कहा है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।